पंडोगा से चंडीगढ़ के बीच एचआरटीसी की सीधी बस सेवा : उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने पंडोगा बैरियर से बस को दिखाई हरी झंडी

by

हरोली : पंडोगा से चंडीगढ़ के बीच एचआरटीसी की सीधी बस सेवा को हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंडोगा बैरियर से इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। बता दें कि एचआरटीसी की बस सेवा प्रतिदिन सुबह 4.45 बजे चलेगी, जो हरोली में सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी। चंडीगढ़ से वापस शाम 3.20 बजे रवाना होगी। इस बस सेवा का भदसाली, ट्रिपल आईटी सलोह, हरोली, टाहलीवाल से अजौली से आनंदपुर साहिब में स्टॉपेज रहेगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आने जाने में सुविधा होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर से सटा पंडोगा जिले का सीमावर्ती गांव है। पंडोगा सहित आसपास के ग्रामीणों और ट्रिपल आईटी सलोह में शिक्षा प्राप्त कर रहे स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए चंडीगढ़ तक बस सेवा शुरू की गई है। इस बस सेवा के शुरू होने से उक्त स्टूडेंट्स को लाभ होगा। चंडीगढ़ में उपचार के लिए जाने वाले लोगों को सुविधा होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 150 CBSE स्कूलों में दिन में तीन बार लगेगी हाजिरी, शिक्षकों के लिए 1 अक्तूबर से ड्रेस कोड अनिवार्य

सुबह, लंच ब्रेक और छुट्टी के समय दर्ज होगी उपस्थिति; शिक्षकों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मिलेंगे 5 हजार रुपये एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्थापित 150 CBSE स्कूलों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी दिवस के अवसर पर सुन्नी में राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता आयोजित : महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र मेहता ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

एएम नाथ।  शिमला 14 सितंबर – राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस 2024 अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय सुन्नी मैं आज हिंदी भाषा विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी भाषायी प्रतियोगिता समारोह दिवस मनाया गया। समारोह...
हिमाचल प्रदेश

क्षय रोग एक समाजिक व आर्थिक खतरा है जिसको कोई भी सरकार एवं विभाग अकेले तब तक उन्मूलित नहीं कर सकते : डीसी राघव शर्मा

ऊना : बचत भवन ऊना में आज जिला स्तरीय विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले की हर पंचायत में बनेगी नशा निवारण समिति : डीसी जतिन लाल

ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिले की सभी 245 पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!