युवक ने जहरीला पदार्थ निगला : पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

by

अंब : गांव स्तोथर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शनिवार रात करीब 10:00 बजे पंकज कुमार (24) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव स्तोथर तहसील अंब जिला ऊना ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार न होता देख क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने जहर क्यों खाया है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बादल से तीन घंटे पूछताछ : कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही विशेष जांच कमेटी ने

चंडीगढ़ : 12 अक्तूबर:कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच कर रही एडीजीपी एल.के. यादव पर आधारित विशेष जांच कमेटी ने बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से लगभग तीन घंटे पूछताछ की...
article-image
पंजाब

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और क़त्ल करने वाले हत्यारों को फांसी दी जाए… नीलम बद्दोआन

गढ़शंकर। 21 अगस्त: पश्चिम बंगाल में 9 अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर बुधवार को बंगा चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला...
article-image
पंजाब

सुमन लता को जिला स्तरीय सम्मान मिलने पर खेड़ा कलमोट में खुशी का माहौल

खेड़ा कलमोट : 7 सितम्बर: सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल खेड़ा कलमोट में बतौर शिक्षा प्रोवाइडर सेवा निभा रहे सुमन लता को बढिय़ा कारगुजारी के बदले जिला प्रशासन रूपनगर द्वारा जिला स्तरीय समारोह में लामरिक...
Translate »
error: Content is protected !!