कोयले का मुद्दा सांसद मनीष तिवारी ने उठाया संसद में : अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में कोयला लाने से हो रहा वित्तीय नुकसान; बढ़ी बिजली उत्पादन की लागत, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से आदेश वापस लेने की अपील

by

चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने संसद में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से रेल मार्ग की बजाय अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में कोयला लाने संबंधी आदेशों के चलते राज्य को हो रहे वित्तीय नुकसान का मुद्दा उठाया है, जिससे बिजली के उत्पादन की लागत बढ़ गई है।
संसद में यह मुद्दा उठाते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब राज्य बिजली पैदा करने हेतु महानदी कोलफील्ड्स से कोयला लेता है। यह कोयला पहले रेल मार्ग के जरिये सीधा पंजाब लाया जाए, तो 1830 किलोमीटर का रास्ता पड़ता है। लेकिन केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 30 नवंबर, 2022 को पंजाब सरकार को एक पत्र लिखकर सीधा रेल मार्ग के जरिए कोयला लाने की बजाय पैरादीप की बंदरगाह ले जाकर श्रीलंका से होते हुए, दहेज और मुंद्रा में स्थित अडानी की बंदरगाह पर उतारने को कहा है। फिर इस कोयले को अडानी पोर्ट से 1500 किलोमीटर दूर पंजाब में रेल मार्ग के जरिए लाया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार और पंजाब के लोगों के साथ पक्षपात किया है। इससे कोयले की ट्रांसपोर्टेशन की लागत 4350 रुपये प्रति टन से बढ़कर 6750 रुपये प्रति टन को पहुंच गई है। जिससे बिजली के एक यूनिट की कीमत 3.60 रुपये से बढ़कर लगभग 5 रुपये हो गई है। उन्होंने जोर देते हुए सरकार से अपील की है कि पंजाब के लोगों के साथ किए गए इस पक्षपात भरे पत्र को वापस लिया जाए और महानदी कोल्डफील्ड्स से कोयला सीधा रेल मार्ग के जरिए पंजाब लाने की इजाजत दी जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में धर्मपाल साहिल के नए उपन्यास ‘खोरा’ का विमोचन

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : क्षेत्र के प्रमुख लेखक धर्मपाल साहिल के नए प्रकाशित उपन्यास ‘खोरा’ का विमोचन श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में आयोजित एक साहित्यिक समारोह में किया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में खाना खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर के मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप गुरदासपुर : गुरदासपुर के एक स्कूल में छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर से छूटः उप-मुख्यमंत्री अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट प्रदान की है। हिमाचल में प्रवेश...
article-image
पंजाब

महिला से सामूहिक दुष्कर्म : जख्मी हालत में आरोपी उसे सड़क किनारे फैकां था , इलाज के दौरान पीड़िता की मौत

फिरोजपुर : महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जख्मी हालत में आरोपी उसे सड़क किनारे फेंक गए। इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई है। पीड़िता के गुप्तांग पर घाव के निशान...
Translate »
error: Content is protected !!