सस्ती रेत की गारंटी पूरी , लोगों को रेत माफिया की लूट का शिकार नहीं होना पड़ेगा : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

फिल्लौर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिल्लौर के गांव माओ साहिब में सस्ती रेत के लिए खड्ड खनन के लिए खोली और कहा कि अब लोगों को यहां से साढ़े 5 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से रेत मिलेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले वादा किया और सस्ती रेत की गारंटी दी थी जो पूरी कर दी है। अब लोगों को रेत माफिया की लूट का शिकार नहीं होना पड़ेगा। सस्ती रेत मिलने से अब लोगों का घर बनाने का सपना भी पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खड्‌डों में रेत का खनन मैनुअल तरीके से होगा। खड्‌डों में जेसीबी मशीनें और टिप्पर लाने पर पूरी पाबंदी है। खनन भी सूर्य उदय पर शुरू होगा और सूर्य अस्त के साथ बंद हो जाएगा। कोई भी ट्रैक्टर ट्रॉली रात को लाइटें लगाकर खड्‌डों से नहीं जाने दी जाएगी। खनन साइटों के बाहर नजर रखने के लिए बाकायदा सिक्योरिटी भी लगाई है।
पंजाब सरकार जो खड्‌डें सस्ती सैंड माइनिंग के लिए खोल रही है उन्हें जनतक खड्‌ड यानी सार्वजनिक खड्‌ड या पब्लिक खड्ड का नाम दिया जा रहा है। इन खड्‌डों में रेत ले जाने के लिए सबसे पहले तरजीह घर बनाने वालों को दी जाती है। माओ में दो खड्‌डों को सार्वजनिक उपयोग के लिए समर्पित की गई हैं। इस अवसर पर उनके साथ करतारपुर के विधायक बलकार सिंह और नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान भी मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन किया जाएगा

तलवाड़ा :  पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन 20 डोगरा तिबड़ी कैन्ट गुरदासपुर  के सैनिको के द्वारा किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान : नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली : मिडल  ईस्ट में मचे घमासान के बीच एक तरफ जहां पूरी दुनिया तेल के संकट से सहमी हुई है, वहीं भारत के आम नागरिकों के लिए राहत की खबर आई है....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में कांग्रेस को भाजपा ने दिया डबल झटका : पूर्व सांसद की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को आज फिर जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ कर कांग्रेस के सांसद रहे स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और कांग्रेस के सचिव व हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!