कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में 21 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

by

होशियारपुर, 21 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर में शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जा रहा है और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। वे वार्ड 2 में करीब 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले स्थान पर करीब 8 लाख रुपए की लागत से सीवरेज का काम करवाया गया था और अब यहां गटका डालकर तारकोल का काम करवाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समय-समय पर कार्य की क्वालिटी को चैक करेंं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर की अन्य बुनियादी जरुरतों को पूरा करने के लिए भी कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश वासियों को 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली दी जा रही है। करीब एक दशक से खराब चिंतपूर्णी रोड का निर्माण करवाया गया, होशियारपुर में तहसील की नई ईमारत के कार्य की शुरुआत करवाई गई व इसके अलावा होशियारपुर में सरकारी मैडिकल कालेज की स्थापना की जा रही है। ऐसे अनेक विकास के प्रोजैक्ट तो केवल सिर्फ होशियारपुर में ही चल रहे हैं।
इस मौके पर पार्षद एडवोकेट लवकेश ओहरी, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सतवंत सिंह सियाण, एक्सियन कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, किरण बहन, राजा, वरिंदर वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो… डोनाल्ड ट्रंप ने दी दीवाली पर चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ दर बढ़ाने की चेतावनी दी है। साथ ही इस दावे को दोहराया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी तेल की खरीद...
पंजाब

विदेश में पढऩे व रोजगार के चाहवान उम्मीदवार नि:शुल्क काउंसलिंग के लिए 25 तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

होशियारपुर, 22 फरवरी: घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के अंतर्गत पंजाब सरकार की ओर से विदेश में पढऩे व रोजगार के चाहवान नौजवानों के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग 1 मार्च से शुरु की...
article-image
पंजाब

SDM कार्यालय के बाहर जबरदस्त चुनावी हंगामा : नामांकन रद्द कराने के आरोप पर विधायक और लोगों में तीखी तकरार

मानसा :  मानसा में नगर कौंसिल चुनाव को लेकर सोमवार दोपहर एसडीएम कार्यालय के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक निर्दलीय उम्मीदवार ने विधायक पर उसका नामांकन पत्र रद्द करवाने का...
article-image
पंजाब

एनकार्ड की बैठक में नशा मुक्त समाज के सृजन के लिए हुआ अहम विचार-विमर्श : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की कारगुजारियों पर विचार-विमर्श

एस.डी.एम्ज को नशा जागरुकता संबंधी बनाई गई सब डिविजनल कमेटियों को एक्टिव करने के दिए निर्देश होशियारपुर, 27 अगस्त: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!