पति ने किया अननेचुरल सेक्स, पति के अलावा ससुराल वालों ने दहेज के लिए किया प्रताड़ित : पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज

by

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी की युवती को उसके ससुराल वालों दुआरा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चिंतपूर्णी पुलिस थाने में युवती के पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
चिंतपूर्णी के वार्ड-दो में रहने वाले अशोक कुमार की बेटी रूपाली की शादी 20 अप्रैल 2022 को विशाल चड्ढा से हुई। विशाल पंजाब में होशियारपुर का रहने वाला है। चिंतपूर्णी पुलिस को दी शिकायत में रूपाली ने अपने पति विशाल चड्‌ढा के अलावा ससुर केवल कृष्ण, सास ज्योति चड्ढा और दो ननदों रुबी सूद और नीरजा मल्होत्रा के खिलाफ दहेज के लिए तंग और मारपीट करने का आरोप लगाया। रूपाली ने पति विशाल चड्‌ढा पर अननेचुरल सेक्स करके उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।
रूपाली की ओर से पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, शादी के समय उसके माता-पिता ने पति व सास-ससुर की मांग पर अपनी हैसियल के अनुसार दहेज दिया। ससुराल पहुंचने के कुछ समय बाद ही पति, सास-ससुर और दोनों ननदों ने कम दहेज लाने के लिए उसे तंग करना और लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया।
रूपाली के अनुसार, ससुरालवाले उसे शादी में बढ़िया किस्म का सामान, बुलेट बाइक और कार नहीं लाने के लिए उसे तंग करते थे। शादी में ननदों को जेवर न देने के लिए भी उसे ताने दिए जाते थे। यही नहीं, पति विशाल अननेचुरल सेक्स करके उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा। जब ससुरालियों के जुल्म बहुत ज्यादा बढ़ गए तो वह मायके आ गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो सगे भाइयों की मौत : अनियंत्रित होकर धामी-सुन्नी मार्ग से सैंज खड्ड में गिरा ट्रक

शिमला जिले की धामी-सुन्नी सड़क पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। हादसा रविवार रात करीब 1:00 बजे का बताया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ट्रक के ऊपर लिख के आएगा कि वजन कितना डाला हुआ – नितिन गडकरी ने संसद में बताया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए एक नया सिस्टम विकसित किया है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ट्रक पर लिखकर आएगा कि उसमें वजन कितना डाला हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के तीन विधानसभा उपचुनाव की घोषणा : नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में 10 जुलाई को “मतदान”, 13 को “रिजल्ट”

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में उपचुनावों की घोषणा हो गई है। निर्वाचन आयोग ने देश में 13 विधानसभा उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*5 खनन लीज़ 3 महीने के लिए निलंबित : डीसी जतिन लाल की ऊना जिले में खनन नियमों के उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई*

रोहित जसवाल। ऊना, 30 दिसंबर : ऊना जिले में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर नकेल कसने की मुहिम में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को जिले में विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!