तीन करोड़ रुपये के गबन का आरोपी : विजिलेंस की टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार

by

ऊना : फर्जी लोन बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोपी को विजिलेंस की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को मुंबई की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी के चार दिन के ट्रांजिट रिमांड को अनुमति दे दी। अब आरोपी को 24 फरवरी को सत्र न्यायालय ऊना में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आरोपी दिनेश निवासी सैलजा बिहार ऊना की विजिलेंस की टीम को काफी दिनों से तलाश थी। आरोप है कि दिनेश ने एक बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से कई फर्जी लोन बनाकर करीब तीन करोड़ रुपये का गबन कर लिया। इसके बाद आरोपी की विजिलेंस टीम को लगातार तलाश थी और कई ठिकानों पर दबिश दी गई। 21 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर उसे मुंबई से काबू किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस की भी सहायता ली गई। आरोपी शुक्रवार को सत्र न्यायालय ऊना में पेश किया जाएगा। एएसपी विजिलेंस धर्मचंद वर्मा ने बताया कि आरोपी से मामलों को लेकर पूछताछ की जाएगी। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभावित हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों और सफाई कर्मियों को करें लाभान्वित : 6 अलग-अलग समितियों की बैठकों में डीसी अमरजीत सिंह ने दिए निर्देश

एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच और अभियोजन में न हो विलंब कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगों को मिलें सभी सुविधाएं एएम नाथ। हमीरपुर 29 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न : विद्यार्थी जीवन में नवोन्मेषी विचारों का सृजन होना बेहद आवश्यक: DC अपूर्व देवगन

समापन अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी को किया सम्मानित चंबा, 23 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमुना में दो और लाशें मिलीं…अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

 वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार सुबह दो और शव मिले हैं। अभी भी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के ज़िला परिषद के दाड़वां तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त

बद्दी, 11 मई (तारा) : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए अंतिम...
Translate »
error: Content is protected !!