बैंको ने तीसरी तिमाही के दौरान बांटे 1812.67 करोड़ के ऋण : ऋण अनुपात सुधारने हेतु बैंक व सरकारी विभाग करें प्रयास

by

ऊना: 1 मार्च : जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में समपन्न हुई।
उपायुक्त राघव शर्मा ने तीसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला के बैंकों ने दिसम्बर 2022 तक 2365.38 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 1812.67 करोड़ रूपए के ऋण वितरित किए। उन्होंने बताया कि बैंको की जमा राशि 12206 करोड़ हो गयी है, इसमें 10.15 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 9.63 प्रतिशत की दर से बढ़कर 3693.45 करोड़ हो गया है। जिला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 30.26 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जिला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा कम है। उपायुक्त ने बताया कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने हेतु बैंकों और सरकारी विभागों को भरसक प्रयत्न करने चाहिए।
राघव शर्मा ने बताया कि बंैकों ने जिला के किसानों को 31 दिसम्बर 2022 तक 62688 कृषि कार्ड वितरित किए हैं तथा दिसम्बर तिमाही में बैंकांे ने 846 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं। बैंकों का कृषि ऋण 680.92 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 18.44 प्रतिशत है। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि वे लोगों का जीवन स्तर सुधारने हेतु हर संभव सहायता करें तथा किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए बैंक आवश्यक ऋण वितरित करें।
उपायुक्त ने बताया कि बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करें ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों कों बढ़ावा देने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत सभी बैंक और सरकारी व गैर सरकारी अधिकारी हर संभव प्रयत्न करें। इसके अतिरिक्त अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करें।
बैठक में पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर मंडल प्रमुख अनिल कुमार मित्तल, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक यश वर्मा, जिला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार, नवीन कुमार प्रोजेक्ट ऑफिसर डीआरडीए, आरसेटी निर्देशक संदीप ठाकुर, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों सहित सरकारी व गैर सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के प्रयासों से आईएसबीटी नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार सायं आवासीय आयुक्त द्वारा अन्तरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को सुरक्षित बचाया गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के खिलाफ कारवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की मीटिंग

गढ़शंकर । लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी( ईलाका बीत) पंजाब व हिमाचल प्रदेश के शिष्टमंडल की हिमाचल प्रदेश में लगे उद्योग दुारा फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर जिलाधीश होशियारपुर, एसएसपी होशियारपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा : प्रभावितों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा सात लाख रुपए तक का मुआवजा

धर्मपुर, 15 जुलाई।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के स्याठी और आसपास के अन्य आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 6 IPS बने DIG, 2 को SSP किया प्रमोट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को पदोन्नति दी है। जारी आदेशों के अनुसार 6 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी...
Translate »
error: Content is protected !!