बहबल कलां गोलीकांड : राज्य सरकार बहबल कलां गोलीकांड मामले में जल्द ही अदालत में चालान करेगी पेश

by

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा के नेताओं एडवोकेट अमर सिंह चाहल,पाल सिंह फ्रांस और बलविंदर सिंह शामिल के साथ मीटिंग की और मीटिंग के दौरान मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्य सरकार बहबल कलां गोलीकांड मामले में जल्द ही अदालत में चालान पेश करेगी। मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री के पास बेअदबी संबंधी आईपीसी के मौजूदा कानूनों में सख्त उपबंध के मुद्दे को भी उठाया है। उन्होंने मामला को राज्य सरकार के विचाराधीन बताया। साथ ही इस मुद्दे को जल्द ही राष्ट्रपति के समक्ष उठाने की बात कही।
देश भर की जेलों में कैद बंदी सिखों के मुद्दे पर मंत्रियों ने कहा कि गुरदीप सिंह खेहरा और दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई के लिए राज्य सरकार जल्द दिल्ली और कर्नाटक सरकार से संपर्क स्थापित करेगी। सरकार द्वारा गुरमीत सिंह, लखविंदर सिंह और शमशेर के परिवारों की अपील को मंजूर कर उनकी जल्द रिहाई के लिए कार्यवाही शुरू किए जाने बारे फैसला किया गया। इस संबंधी अन्य मांगों पर दूसरे पड़ाव में विचार किए जाने का फैसला लिया गया। जगतार हवारा संबंधी मामलों पर कानूनी राय मंत्रियों ने भरोसा दिया कि सरकार जगतार सिंह हवारा संबंधी सभी मामलों को मोहाली अदालत में शिफ्ट करने की अपील पर कानूनी सलाह लेगी। इस संबंध में 31 मार्च से पहले फैसला लेने को कहा गया। इसके अलावा आमजन को दरपेश आ रही असुविधा के मद्देनजर मोर्चे के 31 सदस्यों द्वारा CM आवास की ओर जाने वाले मार्च को स्थगित करने पर सहमति दी गई। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल सूरत सिंह खालसा मामले पर चर्चा के दौरान फैसला लिया गया कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद सरकार उनके स्वास्थ्य की देखभाल करेगी, लेकिन राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा यह ध्यान रखेगा कि अस्पताल से छुट्टी से कम से कम 15 दिन तक वह मोर्चे के धरने में शामिल नहीं होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर के वीस वर्षीय चिराग सोनी की डेंगू से मृत्यु

गढ़शंकर: शहर के प्रसिद्ध किरयाना व्यापारी राकेश (हैप्पी) सोनी को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके नौजवान पुत्र चिराग सोनी (20) की डेंगू मृत्यु हो गई। परिवारिक सदसयो ने बताया कि बीती शाम...
article-image
पंजाब , समाचार

आज कुल 39 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल,सबसे अधिक आप ने 15 उम्मीदवारों के भरे नामांकन

बीजेपी ने 7,अकाली दल ने 9,कांग्रेस ने 3 ओर पांच आजाद ने किए नामांकन पत्र दाखिल किए सतलुज ब्यास टाईमस (नंगल) कौंसिल चुनवों के नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन मंगलवार को कुल...
article-image
पंजाब

IPS तुषार गुप्ता ने जिला एसबीएस नगर के एसएसपी का पदभार संभाला

अरुण दीवान: नवांशहर l आईपीएस तुषार गुप्ता ने शहीद भगत सिंह नगर जिले एसएसपी के तौर पर पदभार संभाल लिया है।  इससे पहले एसएसपी कार्यालय में तुषार गुप्ता को मार्च पास्ट द्वारा गार्ड ऑफ...
article-image
पंजाब

350वां शताब्दी समारोह को समर्पित नगर कीर्तन संबंधी पोस्टर जारी

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की शहीदी की 350वीं बरसी को समर्पित शताब्दी समारोह श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर मनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में...
Translate »
error: Content is protected !!