22 वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया प्रतियोगिता शुभारंभ

by

देव भूमि को नशे से बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे – उप मुख्यमंत्री
ऊना : 2 मार्च: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस जल क्रीड़ा की मेजबानी करने की बधाई देता हूं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की अपनी टीम न होते हुए भी इस चुनौती को अवसर में तब्दील किया है।
उन्होंने कहा कि यह ऊना के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन ऊना जिला में हो रहा है। जलक्रीड़ा से जुड़े देश भर के विख्यात खिलाड़ी आज हमारे मध्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से अब प्रदेश में भी जलक्रीड़ा के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा की प्रतियोगिताओं से न सिर्फ खेल जगत को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी मजबूती प्रदान होंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से यहां की सुंदरता और अधिक बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने होंगे ताकि देव भूमि और वीर भूमि को नशे से बचाया जा सके। सिंथेटिक ड्रग्स को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ भी ताल मेल से कार्य करना होगा ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में नशे का व्यापार न हो सके।
उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस आज अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। हिमाचल पुलिस का हार्मनी ऑफ पाइन्स बैंड देश तथा विदेश में अपना नाम कमा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का बैंड न सिर्फ व्यवसायिक भाव से कार्य करे बल्कि 15 अगस्त व 26 जनवरी जैसे आयोजनों में भी बैंड की प्रस्तुति होनी चाहिए ताकि लोगो को मनोरंजन के साथ-साथ देशभक्ति भावना से भी जोड़ा जा सके। हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने कई नदियां एवं जल स्त्रोत दिए है जिस कारण यहां पर जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं है। जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभा को खोजने में मदद करती है और उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने पूरे देश भर से आए खिलाड़ियों का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ये प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी जिसमें देशभर की अनेकों टीमें हिस्सा ले रही है जिसमंे देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 10 टीमें महिलाओं की भी भाग ले रही हैं। इस अखिल भारतीय स्पोर्टस प्रतियोगिता में रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगो का स्वागत किया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाटर एडवेंचर एवं स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रोडमैप तैयार किया जायेगा ताकि आगामी समय में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र भुट्टो, सुदर्शन बबलू, इंस्पेक्टर जनरल जहूर जैदी, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश बिट्टू, बंगाणा ब्लाॅक अध्यक्ष रामासरा, देसराज गौतम, देसराज मोदगिल, एसपी अजय ठाकुर, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाज़री – संभलकर करें पतंगबाजी, चाइनीज़ मांझे का ना करें उपयोग

रोहित जसवाल। ऊना, 30 जनवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर के उपयोग को लेकर एडवाज़री जारी की है। उन्होंने बताया कि चाइनीज़ डोर का निर्माण, बिक्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास की राह पर शाहपुर — धारकण्डी क्षेत्र के लिए वरदान बनेगी शाहपुर–बोह सड़क : केवल सिंह पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर, 4 नवम्बर। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज बासा में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन शाहपुर–बोह सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर युवती में है अपार संभावनाएं, वे किसी से कम नहीं : मनोहर

हिम नवोदय नर्सिंग स्कूल ओबड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के प्रति किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में मिशन हब के...
article-image
पंजाब , समाचार

ड्रोन के जरिए हथियारों और गोला-बारूद की सीमा पार से तस्करी का मामला : मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट की दायर

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सीमा पार हथियार तस्करी मामले में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि वह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर रहमत अली...
Translate »
error: Content is protected !!