पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही – जय कृष्ण सिंह रोड़ी

by

डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर ब्लॉक के गांवों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
गढ़शंकर । मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। यह बात पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आज ब्लॉक गढ़शंकर के विभिन्न गांवों में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में युद्ध स्तर के विकास कार्य करवाकर, निर्वाचन क्षेत्र की गिनती राज्य के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में शामिल की जाएगी। इस दौरान गांव पनाम में नवनिर्मित शेड का उद्घाटन करने के अलावा गांव मोरांवाली और गांव सेला में नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन किया गया। इसी तरह वीरमपुर गांव में गली का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने गांव कुकड़ा में नए लगाए नलकूप का भी लोकार्पण किया। डिप्टी स्पीकर ने गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब , अकालगढ़ में लगे चिकित्सा शिविर में भी हाजिरी लगाई । इसी तरह उन्होंने गांव मेघोवाल में फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी, सरोञ्च बलदीप सिंह, प्रिंस चौधरी, कमलजीत कौर, जोग सिंह , पार्षद हरिंदर मान, जसपाल सिंह, सुखी पनाम, सरपंच शम्बू सहित संबंधित गांवों और क्षेत्रों के गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।
फोटी : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी गढ़शंकर के विभिन्न गांवों में हो रहे विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

60 हजार करोड़ रुपये के पर्ल्स ग्रुप के घोटाले की जांच अब एसआईटी करेगी : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पर्ल्स ग्रुप की ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाने और पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियां बेचकर उनके पैसे की भरपाई कराने का किया था वादा

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक राहुल एस के नेतृत्व में 60 हजार करोड़ रुपये के पर्ल्स ग्रुप के घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूरिक एसिड को शरीर से खींचकर बाहर कर देता : फ्री में मिलने वाला ये हरा पत्ता

बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यूरिक एसिड आज एक तेजी से बढ़ती समस्या बनता जा रहा है। इसके कारण आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे...
article-image
पंजाब

केंद्रीय जेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर, 15 अगस्त: केंद्रीय जेल होशियारपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय जेल के सुपरिडैंट जोगिंदर पाल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया व जेल में मौजूद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक एच एस फूलका अकाली दल में होंगे शामिल

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक एवं मानवाधिकार अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका ने घोषणा की कि वह शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल होंगे। फूलका की यह घोषणा अकाल तख्त द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!