यूनिवर्सिटी के होशियारपुर कैम्पस में 8वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

by

होशियारपुर, 8 मार्च : तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्पोर्ट्स की अहमियत अति जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ चिंतन का वास होता है, जो विद्यार्थी जीवन को आगे बढ़ने की शक्ति देता है! यह विचार आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) के रजिस्ट्रार डा.एस.के.मिश्रा के हैं! वे यूनिवर्सिटी के होशियारपुर कैम्पस में शुरू हुई 8वीं वार्षिक एथलेटिक मीट के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे! वे समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए! डॉ. गौरव भार्गव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, आई.के.जी पी.टी.यू इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल हुए। आई.के.जी पी.टी.यू होशियारपुर कैम्पस पंडित जे.आर.गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर रोड (सामने पेट्रोल पम्प) पर स्थित है!
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इस वर्ष दोनों पारंपरिक खेल (जैसे कबड्डी) और ओलंपिक खेल भी इस मीट का हिस्सा हैं! डॉ. एस.के.मिश्रा, रजिस्ट्रार आई.के.जी.पी.टी.यू ने विद्यार्थियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. मिश्रा ने घोषणा की कि कैंपस के समग्र विकास एवं छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट पर विशेष जोर दिया जा रहा है तथा इस बार पंजाब सरकार के दिशा निर्देश में यूनिवर्सिटी अधिक से अधिक प्लेसमेंट्स सुनिश्चित करवाएगी! उन्होंने कैंपस के मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया।
डॉ. गौरव भार्गव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने छात्रों की एक्टिविटी की सराहना की एवं उनका मनोबल बढ़ाया। आयोजन के दौरान डॉ. रचना कौर, प्रिंसिपल पंडित जे.आर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं होशियारपुर कैम्पस के डायरेक्टर डॉ. आशीष अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया! यूनिवर्सिटी के होशियारपुर कैम्पस के डिप्टी रजिस्ट्रार गगन जोत सिंह भी इस समारोह में संयोजक के तौर पर उपस्थित रहे!

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पैट्रोल पंप से दो नकाबपोश चोर कार्यालय का शटर तोड़ और अंदर पड़ी लोहे की अलमीरा को तोड़  चार लाख 95 हजार रूपए ले उड़े : अज्ञात चोरों ने पांच मिनट में चोरी को अंजाम दिया और फरार

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव कोकोवाल मजारी बैरियर के निकट गोरी एचपी फयूल(पैट्रोल पंप)से कल देर रात अज्ञात नाकाबपोश चोर शटर, अलमीरा और लाकर तोड़ कर  चार लाख 95 हजार रूपए चुरा...
article-image
पंजाब

27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की होगी शुरुआत : 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे

अमृतसर : पंजाब में 27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत होगी। बता दें ये योजना के तहत 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे। इस योजना को 6 नवंबर को कैबिनेट से...
Uncategorized , पंजाब

सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत, 5 घायल 

गढ़शंकर, 23 मई:  गढ़शंकर के चंडीगढ़ रोड पर गांव पनाम के पास कार और स्कूटर की टक्कर में स्कूटर सवार 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और बच्चे की मां व कार सवार...
article-image
पंजाब

मानव सेवा समिति पदराना की मानवता के हित में एक नेक पहल

गढ़शंकर, 22 दिसंबर : सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, पदराना ग्राम की मानव सेवा समिति ने ग्राम के बुजुर्गों और सभी निवासियों के सहयोग से ग्रैंड मैनर पैलेस पदराना से जरूरतमंद...
Translate »
error: Content is protected !!