हमला कर कार लूटने के मामले में मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने सुखमंदर सिंह को किया गिरफ्तार

by

मकबूलपुरा (अमृतसर) : अमृतसर मॉल के पास तेजधार हथियारों से हमला कर कार लूटने के मामले में मकबूलपुरा थाने की पुलिस ने खालिस्तान समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी सुखमंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। चार मार्च की देर रात करणबीर सिंह उर्फ विक्की नामक युवक से कार, पर्स और मोबाइल लूट के मामले में अभी चार अन्य की तलाश है।
पुलिस के एक आला अधिकारी ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोगा जिला के गांव टुढकी निवासी सुखमंदर सिंह के रूप में बताई है। आरोपी के 23 फरवरी को अजनाला थाने पर हमले में संलिप्त होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा मामले की जांच की जा रही है, सुखमंदर सिंह से सभी पहलुओं पर भी पूछताछ की जा रही है।
कार, पर्स व मोबाइल लूटकर ले गए थे : न्यू अमृतसर निवासी करणबीर सिंह उर्फ विक्की का परिवार विदेश में रहता है। चार मार्च की रात वह अपनी कार से एलिवेटिड रोड से न्यू अमृतसर जा रहा था। रास्ते में अमृतसर मॉल के पास निहंग के वेश में पांच लोगों ने उन्हें घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया था और उनकी कार, पर्स व मोबाइल लूटकर ले गए थे। देर रात राहगीर ने जब उन्हें गंभीर हालत में देखा तो तुरंत पास के एक अस्पताल में दाखिल करवाया था। तब पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास व लूट का मामला दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर प्रदर्शनी-कम-विधिक सेवा जागरूकता शिविर : सी. जे. एम अपराजिता जोशी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के बताये मार्ग पर चलने के लिए किया प्रोत्साहित

होशियारपुर, 8 अगस्त: पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के सदस्य सचिव और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेअरमैन जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के निर्देशों का पालन करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी की ओर से गांव मज़ारा डिगरियां और महितापुर की पंचायतों को सोलर सिस्टम ट्रॉलियां भेंट

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव मज़ारा डिगरियां और महितापुर में प्रगति के लिए एक और कदम उठाते हुए विधायक एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सोलर सिस्टम ट्रॉलियां भेंट की। इस...
article-image
पंजाब

पंजाब में निकली एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड  ने एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जनवरी 2025 तक पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट https://sssb.punjab.gov.in/ पर...
Translate »
error: Content is protected !!