प्रदेश में एक वर्ष में 27 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

by

संस्थानों की ओर से चुने नौजवानों को दिए ऑफर लैटर, रोजगार मेले में 400 से ज्यादा नौजवानों ने की शिरकत, 175 का हुआ चयन
होशियारपुर, 14 मार्च:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में नौजवानों को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार मुहैया करवाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद सबसे पहला निर्णय नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने का था, जिसका नतीजा यह है कि एक वर्ष में पंजाब सरकार ने 27 हजार से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया है। वे आज जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो और मार्डन कैरियर सैंटर की ओर से रोजगार ब्यूरो में लगाए गए रोजगार मेले के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिला रोजगार व कारोबा ब्यूरो और मार्डन कैरियर सैंटर की ओर से आयोजित रोजगार मेले में आज 400 से ज्यादा नौजवानों ने हिस्सा लिया और 175 के करीब नौजवानों का अलग-अलग कंपनियों व संस्थानों में चयन हुआ। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में नौजवानों का रोजगार दिया है, उनमें सोनालिका, कोका कोला, रिलायंस इंडस्ट्री, सैंचूरी प्लाईवुड, ऊषा मार्टिन, एल.पी.यू, ज्ञानम इंस्टीट्यूट, होशियारपुर आटोमोबाइल, आई.सी.आई.सी. बैंक के अलावा अन्य संस्थान भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग संस्थानों की ओर से चुने गए नौजवानों को ऑफर लैटर दिए व उनसे बातचीत भी की।
ब्रम शंकर जिंपा इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सरकार के अलग-अलग विभागों में भर्ती की पेंडिंग प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा करवा कर नौजवानों को रोजगार दिलवाया गया। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में पंजाब सरकार प्रदेश के हर जिले में रोजगार मेले करवा रही है ताकि नौजवानों को उनके जिले में ही प्रमुख संस्थानों में बेहतर रोजगार दिलवाया जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेले इसी तरह जारी रहेंगे। इस मौके पर प्लेसमेंट अधिकारी राकेश कुमार, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, मोहिंदर राणा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश ….बाघापुराना ब्लॉक समिति चुनाव, आप को चेयरमैन और कांग्रेस को मिला वाइस चेयरमैन पद

बाघापुराना  : हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत भेजे गए कमीशन के निगरानी में बाघापुराना ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के पदों के लिए दोबारा चुनाव करवाए गए। इस चुनाव में आम...
पंजाब

सी-पाइट कैंप तलवाड़ा में भारतीय सेना के लिखित पेपर की तैयारी हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने बारे/जिला रोजगार अधिकारी : रमनदीप कौर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित पेपर की तैयारी के लिए सी-पाइट कैंप तलवाड़ा में प्रशिक्षण शुरू हो गया है।...
article-image
पंजाब

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 48 के पूरण नगर में 18 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 10 जनवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने...
article-image
पंजाब

ढाबे पर शराब पिलाने की फोटों होने की बात कह बलैकमेल करके पैसे लेने वाला पुलिस ने किया काबू ,अपने आप को टी.वी का पत्रकार बताकर करता था ब्लैकमेल

नंगल :ढाबे चालक को किसी टी.वी का पत्रकार बताकर बनकर बलैकमेल करके पैसे लेने वाली टीम का एक मैंबर को पुलिस ने पकडऩे में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया कथित आरोपी टीवी चैनल...
Translate »
error: Content is protected !!