डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं को नैतिक मूल्यों की दी जानकारी

by

गढ़शंकर, 16 मार्च : आज डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में रैड आर्टस पंजाब द्वारा नुक्कड़ नाटक ‘वहिंगी’ खेला गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल इंदर कौर के नेतृत्व में इस नाटक के माध्यम से कलाकार मलकीत मेहरा व हरिंदर रिबल द्वारा छात्राओं को नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों की जिंदगी में अध्यापकों तथा पढ़ाई के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही युवाओं में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि जाने की दौड़, अध्यापकों का सम्मान ना करना, पढ़ाई की और ध्यान ना देना, अभिभावकों की बेकदरी, सम्मान ना करना आदि विषयों को उजागर किया गया। इस मौके पर छात्राओं व स्टाफ ने भरपूर आनंद उठाया। प्रिंसिपल डॉक्टर कमल इंदर कौर ने रैड आर्टस पंजाब की टीम का धन्यवाद करते कहा कि नुक्कड़ नाटक एक ऐसी विधा है जो बहुत कम खर्चीली है तथा समाज को एक उसारू सोच प्रदान करती है। उन्होंने कलाकारों की कलाकारी की तारीफ की। कॉलेज कमेटी के अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी ने कलाकारों को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नशे पर नकेल कसने के लिए गांव व शहरों में बेहतरीन भूमिका निभा रही हैं नशा निगरान व मोहल्ला नशा छुड़ाओ कमेटियां: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने नशा निगरान कमेटियों के सदस्यों को नशे के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने की अपील की मिशन रैड स्काई के माध्यम से भी नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे...
article-image
पंजाब

चोरों का कोहराम…..एक ही रात में अज्ञात चोरों ने 7 मेडिकल स्टोरों व एक शूज स्टोर में की चोरी, 2 मेडिकल स्टोर के चोर शटर तोड़ने में रहे नाकाम

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर शहर में  अज्ञात चोरों ने  गढ़शंकर शहर में 6 व एक अड्डा सतनोर सहित 7 मेडिकल स्टोरों को अपना निशाना बनाया है। चोरी की घटनाऐ कई दुकान पर लगे...
article-image
पंजाब

आप दी सरकार आप दे दुआर :476 शिकायतों में से 458 मौके पर की गई हल, तीसरे दिन तक कुल 3621 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 2695 का हुआ मौके पर निपटारा

होशियारपुर, 08 फरवरी:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले के सभी...
article-image
पंजाब

चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक: पंजाब की सबसे बड़ी शिक्षा मुहिम में 23 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

चंडीगड़ : बच्चों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक को व्यापक समर्थन...
Translate »
error: Content is protected !!