चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 22 से 30 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144 : उपायुक्त राघव शर्मा

by

ऊना, 21 मार्च – जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों मेला के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 22 से 30 मार्च तक धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोडकर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोडकर अन्यों द्वारा लाऊड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सडक किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी।
उपायुक्त ने कहा कि मेलावधि के दौरान चिंतपूर्णी में तीर्थयात्री दर्शनार्थ हेतू अपना पंजीकरण करवाना भी सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाजरी

ऊना, 21 मई – पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं एवं लू चलने के आसार दिख रहे हैं, ऐसे में स्थानीय निवासियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माहिलपुर में संत बाबा हरी दास के नेतृत्व में राम लीला के मंचन का हुआ आरंभ

माहिल पुर के प्राचीन शिव मंदिर से पूजा के उपरांत भगवान शिव की झांकी रामलीला  मैदान के लिए रवाना होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : दशहरा पर्व को समर्पित श्री राम लीला का मंचन आज...
हिमाचल प्रदेश

गगरेट और दौलतपुर चौक में यातायात को सुचारू व सुगम बनाने को लेकर डीसी ने जारी किए आदेश, नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 दिसंबर। ऊना जिला प्रशासन ने उपमंडल गगरेट के अंतर्गत नगर पंचायत गगरेट और नगर पंचायत दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नो पार्किंग और नो वेंडिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर आए दिन था नोचता : पीड़िता ने समझौते के दबाव के बाद उठाया खतरनाक कदम

मैनपुरी। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया तो वह पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। दहशत में आई पीड़िता ने जहर खा...
Translate »
error: Content is protected !!