चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान : भजन संध्या में विधायक सुदर्शन बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

by

ऊना, 30 मार्च – प्रसिद्ध धार्मिक शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान दो दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बत्तौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उत्तराखंड के बद्रीधाम से आए पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने अष्टमी के दिन माता रानी का गुणगाण किया।
भजन संध्या में सौरभ शर्मा और यमुनानगर से आए विनोद राज ने माता की एक-एक बढ़कर भेंटें प्रस्तुत की। टी-सीरीज के माध्यम से अपने सुरों का जादू बिखेर चुकी प्रसिद्ध गायिका कविता गोदियाल ने भी मां दुर्गा की भेंटे प्रस्तुत की। पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी के कलाकारो ंने श्री गणेशा आहवान, महिषासुर मर्दिनी, अष्टभुजी माता, फूलों की होली का चित्रण करके अनेक प्रस्तुतियां पेश की।
इस अवसर पर एसडीएम विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, वित्ताधिकारी शमी राज, एसडीओ मंदिर आरके जसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

  अम्ब : होली के अवसर पर उस दौरान खुशियां गम में बदल गई, जब मैडी मेले में दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। दरअसल मैड़ी मेला में दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित : जिला में कुल 66 मामले, 4 मामलों में पुलिस जांच कर रही, 41 मामले न्यायलय में लंबित पड़े, 21 मामले खारिज

ऊना, 28 मार्च – जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कल्याण विभाग द्वारा जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंबाला शहर से शंभू बॉडर तक हटाए गए 9 माह बाद बैरिकेड्स : दिल्ली कूच करेंगे किसान

चंडीगढ़/अंबाला. हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान अब दिल्ली जाएंगे. छह दिसंबर को किसान दिल्ली कूच करेंगे. हालांकि, राहत की बात है कि किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर दिल्ली नहीं जाएंगे। ...
Translate »
error: Content is protected !!