उद्योग मंत्री ने जिला ऊना के औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

by

बल्क ड्रग पार्क और नेस्ले औद्योगिक ईकाई का किया दौरा
ऊना, 15 अप्रैल – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने हरोली विधान सभा क्षेत्र के बाथू में गगरेट, हरोली और मैहतपुर औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरोली के पोलियां में लगभग 1923 करोड रूपए की लागत से बल्क ड्रग पार्क का निर्माण किया जा रहा है जो कि प्रदेश का सबसे बडा पार्क होगा। इस अंतर्राष्ट्रीय पार्क के बनने से अनेकों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में स्ट्रीट लाईटों, अमराली क्षेत्रां औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त जल सुविधा मुहैया करवाने के लिए बूस्टर पंप प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बाथड़ी में सीवरेज़ और डेªनेज़ सिस्टम के लिए संबंधित अधिकारियों को डिटेल प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर गगरेट, हरोली, मैहतपुर संघ के अध्यक्षों द्वारा समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया।
इससे पहले उन्होंने पोलियां में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क और टाहलीवाल में स्थित नेस्ले उद्योग का दौरा किया।
इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र भुट्टो, पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव पवन ठाकुर, प्रधान ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी (शिलाई) सीता राम शर्मा, बीडीसी चेयरमेन जसपाल, निदेशक उद्योग विभाग राकेश प्रजापति, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान, डीएसपी हरोली, हरोली औद्योगिक संघ के प्रधान राकेश कौशल, गगरेट संघ के प्रधान प्रमोद शर्मा, मैहतपुर के प्रधान चमन कपूर, रोहित वर्मा, अंशुल वाटला, कपिल आनंद, विपुल आनंद, हिमांशु कौशल, दीपक पुरी, सुरेश शर्मा, प्रदेश रेड क्राॅस सोसाईट संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, सुमन ठाकुर सहित अन्य संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस : राज्यपाल ने की शिमला में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ । शिमला 15 अप्रैल – प्रदेश में 77वां हिमाचल दिवस आज हर्षाेल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्य स्तरीय हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल को सीबीएसई मान्यता मिलने पर जताया आभार : सीबीएसई पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश अप्रैल से

पट्टा मेहलोग,25 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी मेहलोग को सीबीएसई पाठ्यक्रम का दर्जा प्रदान कर इसकी औप्रचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल मिस्टर व सध्या मिस फेयरवेल चुनी बरोटीवाला कालेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

बी बी एन, 14 मार्च (तारा): राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॉलेज के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज छोड़ने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनवरी माह तक दो माह से अधिक पुराने सभी इंतकाल के मामलों का होगा निपटारा

रणनीति बनाकर राजस्व मामलों के निपटारे में लाई जा रही तेजी : अपूर्व देवगन एएम नाथ। मंडी :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज डीआरडीए के सम्मेलन कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!