तपस्थल खुरालगड़ साहिब में बैसाखी व डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

by

गढ़शंकर : तपस्थल श्री गुरु रविदास जी महाराज श्री खुरालगड़ साहिब में चार दिवसीय समागम वैसाखी व डॉ बीआर आंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ किये गए, 12 अप्रैल को रैनसवाई कीर्तन किया गया, 13 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत कीर्तन दीवान सजाए गए और 14 अप्रैल को भारतरत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। अखंड पाठ साहिब की सेवा डॉ हरभजन सिंह व दूसरे अखंड पाठ की सेवा सरपंच अवतार सिंह मजारी द्वारा कराई गई। इस अवसर पर तपस्थल प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई केवल सिंह के जत्थे ने श्री गुरु रविदास जी की वाणी व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। पांचवे दिन समागम में डिप्टी स्पीकर जैकिशन सिंह रोडी ने तपस्थल के दरशन किये। रविवार को समागम की समाप्ति पर बाबा केवल सिंह, भाई कुलविंदर सिंह सूनी, संत सुखदेव सिंह खोजकीपुर, संत मनप्रीत सिंह, भाई शामजीत सिंह मेला, भाई जगदेव सिंह, भाई जसवंत सिंह के कीर्तन जत्थे ने श्रद्धालुओं को कथा व कीर्तन से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कमेटी सदस्य चैयरमैन डॉ कुल्वर्ण सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, कैशियर हरभजन सिंह, माखन सिंह वाहिदपुरी, सरपंच रोशन लाल, चौधरी जीत सिंह, प्रेम सिंह मीलू, संत जसविंदर सिंह डांडीया, सरपंच अवतार सिंह, जसवीर विकी, डॉ विपन कुमार, लखविंदर सिंह, सेवा सिंह सलेम पुर, जसविंदर कौर सहूंगड़ा, विंदर सिंह, बालकिशन, सतपाल सूद, गुरमीत सिंह, जसपाल सिंह, मोनिका साईं जी गढ़शंकर, अवतार सिंह करीमपुरी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 27 सितंबर : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल मुख्याध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल के नेतृत्व में तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के प्रबंधों में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा भगोड़ा गिरफ्तार

गढ़शंकर, 29 अक्तूबर: जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल एसएसपी होशियारपुर द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ आरंभ की महिम तहत सर्वजीत सिंह बाहिया एसपी (इन्वेस्टिगेशन) की निगरानी तथा दलजीत सिंह खख डीएसपी गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!