इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं हेतू प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

by

ऊना, 20 अप्रैल – जिला मुख्यालय ऊना में मानक और लेवलिंग योजना के तहत इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निदेशालय द्वारा फिक्की के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में मानकर लेबलिंग के परिचय, स्टार लेबल का विवरण और विभिन्न स्टार रेटिंग के किसी विशेष उत्पाद का सही चुनाव करने के अलावा बी स्टार लेबल वेबसाइट के बारे में स्थानीय विक्रेताओं को जागरूक किया गया। कार्यशाला के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए फिक्की के निदेशक एमएन गिरीश ने बताया कि इससे पूर्व इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन धर्मशाला, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर तथा नहान में किया जा चुका है तथा इसी कड़ी में जिला मुख्यालय ऊना में भी इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स समान के खुदरा विक्रेताओं को जागरूक करने के मकसद से किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निदेशालय से वरिष्ठ अधिशासी अभियंता इंजीनियर विशाल, फिक्की के निदेशक एमएन गिरीश व अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र वर्मा, राकेश कैलाश राज्य महासचिव व्यापार मंडल हिमाचल प्रदेश, स्थानीय व्यापारी विनोद लठ, मुकेश साहनी शहीद 40 से अधिक स्थानीय व्यापारी भी इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में गहरी खाई में लुढ़की कार, तीन की मौत, महिला घायल : महिला कार में लिफ्ट लेकर जा रही थी ससुराल, कार में सवार थे महिला सहित चार लोग 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।वहीं एक महिला गंभीर रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM बोले- अब सिफारिश नहीं, मेरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी…हिमाचल की सभी सरकारी यूनिवर्सिटी में अब आयोग के जरिए होगी भर्ती, विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित

शिक्षकों की भर्ती HPPSC और नॉन-टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति राज्य चयन आयोग से होगी; विपक्ष के विरोध के बीच ध्वनिमत से पास हुआ विधेयक एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश की सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश के आपदा प्रभावित आंकड़े में झूठ बोल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

यात्री ओवरचार्जिंग का आरोप लगा रहे हैं और मुख्यमंत्री का रहे हैं हम फ्री बस चल रहे  सदन में ही उपमुख्यमंत्री 3000 लोगों और मुख्यमंत्री 15 हजार लोग फंसने की बात करते हैं आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!