25 वर्षीय युवती को घर बुलाकर किया दुष्कर्म : नाखून से खरोंच कर किया लहूलुहान

by

फिरोजपुर : 25 वर्षीय युवती को घर पर काम कराने के बहाने बुलाकर के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने नाखून से खरोंच कर लहूलुहान कर दिया। जख्मी हालत में पीड़िता को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने शादी के दो साल बाद उसे छोड़ दिया था। उसका एक बच्चा है। पीड़िता ससुराल में ही अकेली रह रही है। पति ने दूसरी शादी रचा ली जो अलग रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो व्यक्ति पहुंचे और कहने लगे कि उनके घर पर साफ-सफाई का काम करना है। वह उनके घर काम करने गई। एक व्यक्ति ने घर का दरवाजा खोला, अंदर दूसरा व्यक्ति भी बैठा था, जो उठकर घर से बाहर चला गया। बाद में इन्हीं में से एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में डिप्टी सीएम अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि की शिरकत*

*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत ढांगू वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत *जल दोहन और पुनर्भरण में संतुलन बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी –...
article-image
पंजाब

The people of Village Dgham

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 11 : Fulfilling the long-standing demand of the people of village Dgham of Garhshankar Assembly constituency for “clean drinking water”, today MLA and Deputy Speaker of Punjab Assembly Jai Krishan Singh Rouri inaugurated...
article-image
पंजाब

इंद्रजीत चौधरी द्वारा लिखित अंग्रेजी कविताओं की पुस्तक “द रेन ऑफ लाइफ” का लोकार्पण हुआ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्कृति संरक्षण सोसायटी, होशियारपुर द्वारा चौधरी रेस्टोरेंट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोसायटी के सदस्य इंद्रजीत चौधरी द्वारा लिखित अंग्रेजी कविताओं की...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार गुर्गों को गिरफ्तार : छह पिस्तौल और 275 कारतूस बरामद

मोहाली : पंजाब पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक एसएएस नगर पुलिस ने एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़...
Translate »
error: Content is protected !!