कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार प्रो. कर्मजीत कौर चौधरी के पक्ष में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने किया चुनाव प्रचार

by

कांग्रेस ही जालंधर को विकास के मार्ग पर आगे ले जा सकती है: सांसद मनीष तिवारी
जालंधर, 23 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की जालंधर को विकास के मार्ग पर आगे ले जा सकती है और स्वर्गीय संतोष सिंह चौधरी के बाद अब उनकी पत्नी प्रो. कर्मजीत कौर चौधरी मजबूती के साथ लोकसभा क्षेत्र की तरक्की से जुड़े मुद्दों को संसद में उठा सकती हैं।
यह शब्द संसद तिवारी जालंधर लोकसभा उप चुनाव से कांग्रेसी उम्मीदवार प्रो. कर्मजीत कौर चौधरी के समर्थन में ठाकुर कॉलोनी और वार्ड नंबर 5 में आयोजित अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहे। जहां उनके साथ जिला प्रधान राजेंद्र बेरी की विशेष तौर पर मौजूद रहे। इन बैठकों का आयोजन पार्टी नेताओं रोहन चड्ढा और मनमोहन सिंह राजू द्वारा किया गया था।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संस्कृत राजनीति से ऊपर उठकर विकास की सोच को आगे बढ़ाया है। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास ना तो अपने उम्मीदवार हैं और ना ही लोगों के पास जाने के लिए कोई आधार है। लोग एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी पर अपना भरोसा व्यक्त करके प्रो. कर्मजीत कौर चौधरी को भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे।
इस दौरान अन्य के अलावा, शहीद भगत सिंह नगर कांग्रेस के प्रधान अजय चौधरी मंगूपुर पूर्व चेयरमैन पवन दीवान भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो भाईयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत – केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक कार पर गया पलट

राजसमंद  :  राजस्थान के राजसमंद जिले में एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया।  गुरुवार को चारभुजा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो भाईयों...
article-image
पंजाब

पत्रकार व वकीलों ने लगवाई कोविड- वैक्सीन

अबोहर: पंजाब सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को कोविड वैक्सीन लगाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके चलते आज स्थानीय सिविल अस्पताल अबोहर में आज पत्रकार सत्यनारायण शर्मा शर्मा पत्रकार, एडवोकेट...
article-image
पंजाब

केंद्र की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है, मोदी सरकार को हराने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों

गढशंकर : सीपीआईएम की जिला कमेटी की जर्नल बैठक कामरेड गुरमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई । जिसे पार्टी के राज्य सचिव कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार...
article-image
पंजाब

वर्करों ने परिवार सहित किया रोष प्रदर्शन, प्रबंधकों पर भविष्य अंधकार में डूबोने के लगाए आरोप : जेसीटी फैक्ट्री को प्रबंधकों द्वारा बंद किए जाने के विरोध में

चौहाल : होशियारपुर के चौहाल में स्थित जेसीटी फैक्ट्री को प्रबंधकों द्वारा बंद किए जाने के विरोध में फैक्ट्री में काम करने वाले वर्करों ने परिवार सहित किया रोष प्रदर्शन। भरवाई रोड चिंतपूर्णी हाईवे...
Translate »
error: Content is protected !!