गेहूं की खरीद का आंकड़ा 2.5 लाख मीट्रिक टन से हुए पार, किसानों के खातों में की जा चुकी है 471.70 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी : डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 02 मई: जिले में गेहूं की खरीद का आंकड़ा ढाई लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है व बीती शाम तक मंडियों में पहुंची 261262 मीट्रिक टन गेहूं में से 261168 मीट्रिक टन(99.96 प्रतिशत) गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि खरीद की गई फसल की किसानों के खातों में 471.70 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी हो चुकी है, जो कि 98 प्रतिशत बनती है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि गेहूं की लिफ्टिंग के कार्य में तेजी आई है और अब तक 127131 मीट्रिक टन गेहूं की मंडियों में लिफ्टिंग की जा चुकी है, जो कि 72 घंटों के हिसाब से 62 प्रतिशत बनती है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी 74 मंडियों में गेहूं की निर्विघ्न खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पनग्रेन की ओर से 75030 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 62713, पनसप की ओर से 60422, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 37175, एफ.सी.आई की ओर से 21044 और व्यापारियों की ओर से 4784 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को जरुरी प्रबंधों संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मंडियों में फसल को किसी तरह का नुकसान न हो।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए शैड, पंखे, पीने वाला पानी आदि की पूरी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में फसल पूरी तरह सूखा कर ही लाएं व सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से फसल की कटाई न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शाम के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने के समय कंबाइनों नमी वाली फसल भी काट देती है, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं बरसी को समर्पित धार्मिक समागम 7 मई को करवाया जा रहा : महंत विक्रमजीत सिंह

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और श्रेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी : महंत विक्रमजीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी में ब्रह्मलीन 108...
article-image
पंजाब

बंबीहा गैंग का गेंगस्टर गिरफ्तार : चार पिस्टल, आठ कारतूस मिले

मोगा  l मोगा में बंबीहा गैंग से जुड़ा बदमाश गिरफ्तार किया गया है। मोगा सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते बंबीहा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अजीतवाल...
article-image
पंजाब

हमें हनुमान जी के चरित्र को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता : स्वामी गोबिंद देव गिरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा आयोजित श्री हनुमान कथा की समाप्ति के भव्य कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी गोबिंद देव गिरी जी महाराज ने कहा है कि हमें हनुमान जी के...
article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू ने कहा सांसद अमृतपाल को मिलनी चाहिए अंतरिम पैरोल : कट्टरपंथी अमृतपाल के पक्ष में बोले

चंडीगढ़ : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व कट्टपपंथी सांसद अमृतपाल सिंह को अंतरिम पैरोल देने की सार्वजनिक रूप से वकालत की है। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!