माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली वोल्वो बस सेवा आरंभ : वोल्वो बस सेवा से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – उप मुख्यमंत्री

by

उप मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी-दिल्ली वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
ऊना – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वोल्वो बस के शुरू होने से जहां माता के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आगमन की सुविधा उपलब्ध होंगी वहीं प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में हाल ही के दिनों में 11 वोल्वो बसों को शामिल किया गया है जिस से निगम के बेड़े में कुल 76 वोल्वो बसें हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस वोल्वो बस सेवा के साथ अन्य रूटों पर भी वोल्वो बस रूट प्रस्तावित है जिसमें टापरी-चंडीगढ़ एयरपोर्ट, शिमला-जयपुर, शिमला-श्रीनगर एवं शिमला-दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शामिल है। उन्होंने बताया कि यह वोल्वो बस प्रातः 10ः30 बजे वाया मुबारिकपुर, अंब, ऊना, चंडीगढ़ होते हुए रात्रि 8 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। वहीं वापसी में दिल्ली से रात्रि 9ः45 बजे चलकर प्रातः 7ः30 बजे चिंतपूर्णी पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि इस वोल्वो बस में एक तरफ का किराया चिंतपूर्णी से दिल्ली का 1040 रुपए निर्धारित किया गया है वहीं चिंतपूर्णी से चंडीगढ़ तक का किराया 500 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है इसी उद्देश्य से आज यह वोल्वो बस सेवा शुरू की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चिंतपूर्णी माता-खाटूश्याम जी, बाबा बालकनाथ जी-अमृतसर, बाबा बालकनाथ दियोटसिद्ध-दिल्ली के लिए भी बस सेवाएं प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इन सभी बस सेवाओं की सभी औपचारिकताएं शीघ्र ही पूर्ण कर शुरू की जाएंगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन, डीएम एचआरटीसी अवतार सिंह, डीएम एचआरटीसी कुशल सिंह, आरएम सुरेश धीमान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमोत्कर्ष,रोटरी क्लब व प्रैस क्लब ऊना ने कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर लालसिंगी में किया पौधारोपण

ऊना :27 जुलाई- हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक रहे स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिमोत्कर्ष परिषद, रोटरी क्लब व प्रेस क्लब ऊना के संयुक्त तत्वावधान में लालसिंगी गांव स्थित हिम इन्कलेव कालोनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे की जगह पेपर देते पकड़ा आईएएस अधिकारी सस्पेंड : दोषी घोषित करने की तिथि से हुई सस्पेंशन, शिमला सचिवालय में कार्मिक विभाग होगा हैडक्वार्टर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने 2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन तनवर को सस्पेंड कर दिया है। उनकी सस्पेंशन दोषी घोषित किए जाने की डेट से हुई है। उन्हें किसी दूसरे अभ्यर्थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिवार संग टॉय ट्रेन में सफर कर भावुक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

कालका-शिमला रेल यात्रा को राज्यपाल ने बताया अविस्मरणीय अनुभव एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला टॉय ट्रेन में सफर कर हिमालय की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धान मक्की के लिए 15 जुलाई, टमाटर के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई , फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को करें जागरूक: डीसी डा• निपुण जिंदल

फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर वित्तीय नुक्सान का जोखिम होगा कम धर्मशाला, 12 जुलाई। उपायुक्त डा• निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसल बीमा योजना में शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!