विदेश जाने से पहले : प्रत्येक विभाग को अफसरों के टूअर की फाइल पहले मुख्य सचिव कार्यालय भेजनी होगी

by

शिमला : हिमाचल के कुछ नौकरशाह मुख्य सचिव को नजरअंदाज करते हुए विदेशों के टूर पर जा रहे हैं। इस पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कार्मिक विभाग के माध्यम से शुक्रवार को निर्देश दिए कि भविष्य में विदेशों के टूअर की फाइल मुख्य सचिव के माध्यम से ही संबंधित विभाग के मंत्री या फिर मुख्यमंत्री को भेजी जाए।
इसको लेकर जून 2018 में भी राज्य सरकार सभी विभागों के सचिव, विभागाध्यक्ष और बोर्ड निगमों के प्रमुख को हिदायतें जारी कर चुकी है। बावजूद इसके कई विभागाध्यक्ष, आईएएस, एचएएस और एचपीएस विदेशों के टूअर के लिए मुख्य सचिव से मंजूरी नहीं ले रहे हैं और फाइल सीधे संबंधित विभाग के मंत्री या फिर मुख्यमंत्री को भेज रहे हैं।
इस वजह से कई बार नौकरशाही के मुखिया मुख्य सचिव को ही अपने अफसरों के विदेश जाने की जानकारी तक नहीं होती। मुख्य सचिव के ताजा निर्देशानुसार अब विदेश जाने से पहले प्रत्येक विभाग को अफसरों के टूअर की फाइल पहले मुख्य सचिव कार्यालय भेजनी होगी। यहां से फाइल िमनिस्टर इंचार्ज या फिर सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल परिवारों के सशक्तीकरण को लेकर ऊना के रायपुर सहोड़ा में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित

उपायुक्त बोले…जिला के बीपीएल परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना प्रसाशन की सर्वोच्च प्राथमिकता 12 अगस्त तक क्लस्टर मोड में चलेगा ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद अभियान ऊना, 10 अगस्त। प्रदेश सरकार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में सुरक्षा जागरूकता हेतु फायर मॉक ड्रिल का आयोजन

बीबीएन, 17 अप्रैल (तारा) : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी परिसर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु फायर मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्यानों की गुणवत्ता व समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!