पंजाब सरकार प्रदेश में स्वच्छ व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रयत्नशील: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव महिलांवाली में 13 लाख रुपए की लागत से शुरु करवाए विकास कार्य
होशियारपुर, 17 मई:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को प्रदेश में एक अच्छा माहौल देने के लिए स्वच्छ व स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए प्रयत्नशील है और इसके लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों व शहरों का सर्वांगीण विकास करवा रही है। वे गांव महिलांवाली में 13 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 13 लाख रुपए की विकास राशी में से 9 लाख गलियों व नालियों के लिए और 4 लाख रुपए सीवरेज व वाटर सप्लाई के कार्य पर खर्च किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता हमेशा प्रदेश का विकास रहा है और हमेशा यह यकीनी बनाया गया है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर पंजाब सरकार गंभीर है, जिसके लिए सरकार द्वारा गांवों में मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने गांव वासियों को विश्वास दिलाया कि जहां विकास के पक्ष से गांव में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योग्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस मौके पर सरपंच हरजिंदर कौर, बलविंदर कौर व समूह पंचायत सदस्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरनाला में सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध  में गढ़शंकर में बिभिन्न संगठनों रोष धरना देकर कारीब दो घंटे ट्रैफिक किया जाम

गढ़शंकर: बरनाला में आपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मियों पुलिस द्बारा लाठीचार्ज करने से घायल हुए लोगों के समर्थन करने के लिए  गढ़शंकर के बंगा चौक में कई राजनीतिक दलों व...
पंजाब

डल्लेवाल सब स्टेशन के अंर्तगत पड़ते फीडरों में बिजली आज दस से दो वजे तक बंद रहेगी

Kamagra oral jelly suisse Les effets pro-inflammatoires des ros comprennent les lésions endothéliales, la formation de facteurs chimiotactiques, viagra vente causant des dommages à ces molécules. Excrétion de la radioactivité exprimée tolérée dans circulation...
article-image
पंजाब

केंद्र की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है, मोदी सरकार को हराने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों

गढशंकर : सीपीआईएम की जिला कमेटी की जर्नल बैठक कामरेड गुरमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई । जिसे पार्टी के राज्य सचिव कामरेड सुखविंदर सिंह सेखों ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सत्ताधारी दिल्ली में लोगो को पानी मुहैया करवाने का प्रबंध करने की जगह अनशन पर : कांग्रेस अब आम आदमी पार्टी पर बीजेपी की तुलना में कहीं ज्यादा हमलावर

नई दिल्ली  :    दिल्ली में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दूसरी ओर इसे लेकर सियासत भी जोरों से हो रही है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!