डीएवी कालेजीएट स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

by

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस परिणाम में छात्रा बलजोत कौर पुत्री बलिहार सिंह ने 84 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार गुरलीन कौर पुत्री झलमन सिंह ने 73 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय तथा कामिनी मिनहास पुत्री पवन कुमार ने 68 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष वी.पी. बेदी ने मेधावी छात्रों को बधाई दी और आगे भी सख्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कालेज प्रिंसीपल डा. कंवलइन्द्र कौर ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Ravjot Reviews Nagar Kirtan

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.15 : Local Bodies Minister of Punjab, Dr. Ravjot Singh, chaired an important review meeting at the District Administrative Complex today to assess the ongoing preparations for the upcoming Nagar Kirtan being held...
article-image
पंजाब

मज़दूर नेता की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ अलग-अलग संगठनों के नेताओं ने पंजाब सरकार का पुतला जलाते हुए

अगर मज़दूर नेता को रिहा नहीं किया गया तो कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा : मुकेश कुमार गढ़शंकर :  ज़मीन अधिग्रहण संघर्ष कमेटी और ग्रामीण मज़दूर यूनियन की तरफ़ से ज़मीन अधिग्रहण संघर्ष कमेटी...
article-image
पंजाब

Dr. Ranbir Sahara’s Soulful

Hoshiarpur/June 25/Daljeet Ajnoha : The much-awaited spiritual song “Jis Haal Ch Rakhe Rabb Tu” sung by renowned personality Dr. Ranbir Sahara was officially released during the Event of the Alliance Club held at the...
article-image
पंजाब

अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे पंजाबी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी

चंडीगढ़ : अमेरिका के इंडियाना राज्य के हेंड्रिक्स काउंटी में हुए एक गंभीर सड़क हादसे के बाद पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है...
Translate »
error: Content is protected !!