सेक्स रेक्ट का भंडाफोड़, 3 युवतियों को कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा: दलाल महिला कांगड़ा की रहने वाली

by

हमीरपुर : पुलिस ने नादौन में एक होटल में रेड करके सेक्स रेक्ट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड के दौरान होटल से एक महिला दलाल समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं 3 युवतियों को कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए SP हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नादौन के एक होटल में रेड मारी और 3 युवतियों का रेस्कयू किया। एक युवती चंडीगढ़, दूसरी होशियारपुर और तीसरी UP की रहने वाली है। दलाल महिला कांगड़ा के ज्वालामुखी की निवासी है।
प्लानिंग करके ट्रैप बिछाकर रेड मारी
SP के अनुसार, होटल के मालिक सोनू को भी गिरफ्तार किया है। काफी समय से शिकायतें मिल रहीं थीं, जिसके चलते प्लानिंग के साथ होटल में रेड मारी गई। पुलिस ने गोपनीय तरीके से सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला दलाल के साथी लोगों से सम्पर्क किया और ट्रैप करके रैकेट का पर्दाफाश किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में जनजातीय विकास मंत्री ने किया जनजातीय कन्या छात्रावास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बच्चियों से किया सीधा संवाद कर जानी सुविधाएं चंबा, (भरमौर ), 30 सितंबर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर में राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने संस्थागत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों की समीक्षा की एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुणात्मक शिक्षा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिया प्रशिक्षण : राजस्व अधिकारियों को नियमित तौर पर भी राजस्व मामलों को लेकर उपायुक्त डा निपुण जिंदल नेआवश्यक निर्देश दिए

धर्मशाला, 20 जुलाई। मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए डीसी आफिस के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मंडलायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में स्वास्थ्य जांच शिविर और नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

एएम नाथ।  पधर 30 मई :  स्वास्थ्य खंड पधर के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में ‘अपना विद्यालय’ मेरा स्कूल मेरा गर्व कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के...
Translate »
error: Content is protected !!