मिनरल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सरकारी स्कूल सैला खुर्द के विद्यार्थियों को स्कूली बैग और स्टेशनरी का सम्मान किया वितरित

by

गढ़शंकर : क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द में कार्यरत मिनरल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमटीआई) कंपनी द्वारा सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग व स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया। इससे दौरान स्कूल के हैडमास्टर संदीप बढ़ेसरों के नेतृत्व में पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें एमटीआई के उत्तर भारत के क्षेत्रीय संयंत्र प्रबंधक चंद्रशेखरन एस.मनिक्कम और उनकी टीम के सदस्यों द्वारा छात्रों को पर्यावरण और जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भी संबंधित विषय पर विचार प्रस्तुत किये एवं कार्यक्रम के अंत में स्कूल में पर्यावरण शुद्धि हेतु छायादार वृक्ष रोपित किये गए। इस अवसर पर स्कूल के हेडमास्टर संदीप बढ़ेसरों, अधयापक शेर सिंह, मनजीत कुमार, सुखजिंदर कौर, कृष्णा कुमारी, रविंदर कौर, प्रिया, अनीता कुमारी, हरजीत कौर, बलजिंदर कौर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसियाला में तीज त्यौहार के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश किया सांझा : छात्राओं ने “उपकार जागरूक बोलियों” के माध्यम से “बेटी-बेटा एक समान” का संदेश किया साझा

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गढ़शंकर के  निकटवर्ती गांव बसियाला में नगर निवासियों और पंचायत द्वारा उपकार कोआर्डीनेशन सोसायटी नवांशहर के सहयोग से “तीज” का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने लगी लेकिन महिलाएं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार के फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया : केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली

नई दिल्ली : सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बिभव...
article-image
पंजाब

मैग्सीपा क्षेत्रीय केंद्र जालंधर द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

दफ्तरी कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने के लिए दिए योग टिप्स होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!