महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कर रही कामः मीना

by
खड्ड कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र ने किया कार्यक्रम का आयोजन
ऊना  – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज राजकीय महाविद्यालय खड्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत समिति सदस्य हरोली मीना कुमारी मुख्यतिथि रही।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाएं पुरुषों से पीछे हों। महिलाएं राष्ट्र निर्माण का मुख्य स्तंभ हैं और आज के युग में जिस तरह से महिलाएं हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं उससे प्रमाणित होता है कि देश उन्नति की राह पर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें नवजोत प्रथम, मधु द्वितीय तथा रजनी बाला तीसरे स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र डॉ. लाल सिंह सहित कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा , रंगीला राम राऊ व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित 7 दिग्गज नेताओं के टिकट लटके

कांग्रेस की सेंटर इलेक्शन कमेटी ने हिमाचल में 7 दिग्गज नेताओं के टिकट लटका कर सबको चौंका दिया है। हालाकि इन सीटों पीआर सिर्फ एक एक नाम ही भेजा गया था। जिनकी टिकटे लटकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में वर्क परमिट वालों के लिए बड़ी राहत : 6 महीने तक बिना स्टडी परमिट पढ़ सकेंगे

IRCC ने 9 सितंबर से लागू की अस्थायी नीति; जरूरी स्किल, ट्रेनिंग और लाइसेंसिंग हासिल करने का मिलेगा मौका टोरंटो। सतलुज ब्यास टाइम्स। कनाडा में वर्क परमिट पर काम कर रहे विदेशी नागरिकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार डॉक्टर पर कार्रवाई करके पल्ला झाड़ रही : डॉ. जनक राज

ओवरलोडेड सिस्टम से डॉक्टरों का मनोबल और टूटेगा और मरीजों की मुसीबत बढ़ेगी एएम नाथ। शिमला : .आईजीएमसी शिमला में हुआ झगड़ा कोई सामान्य मामला नहीं बल्कि यह सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक मनाया जाएगा ऐतिहासिक पिपलू मेलाः देवेंद्र भुट्टो

मेले के आयोजन को लेकर बंगाणा में बैठक आयोजित ऊना, 12 मई – जिला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक...
Translate »
error: Content is protected !!