8 को होने वाली मॉक एक्सरसाइज के लिए की टेबल टॉप एक्सरसाइज : बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में किया जाएगा बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास

by

हमीरपुर 06 जून। बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित एवं कारगर ढंग से अंजाम देने के अभ्यास के लिए 8 जून को जिला हमीरपुर में भी मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जा रही है। इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष में टेबल टॉप एक्सरसाइज के माध्यम से बचाव एवं राहत कार्यों की रूपरेखा तय की।
टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ते हुए मॉक एक्सरसाइज के महत्व पर प्रकाश डाला। जबकि, शिमला से राजस्व विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार, एनडीएमए के सीनियर कंसल्टेंट मेजर जनरल सुधीर बहल और राजस्व विभाग एवं आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव सीपी वर्मा ने मॉक एक्सरसाइज एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
वीडियो कांफे्रंसिंग के बाद जिला के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि 8 जून को मॉक एक्सरसाइज के दौरान जिला के 5-6 स्थानों पर बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा तथा इन स्थानों पर सभी आवश्यक संसाधन जुटाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि सुजानपुर उपमंडल में पलाही के आस-पास, नादौन उपमंडल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के आस-पास, भोरंज उपमंडल के भरेड़ी, हमीरपुर उपमंडल के टौणीदेवी एवं मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर और बड़सर उपमंडल के दियोटसिद्ध के पास मॉक एक्सरसाइज की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि इस मॉक एक्सरसाइज में पुलिस, होमगार्ड, अग्रिशमन विभाग, आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अलावा अन्य संस्थानों, जंगलबैरी स्थित चतुर्थ रिजर्व बटालियन, प्रशिक्षित आपदा मित्रों और वॉलंटियर्स की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।
बैठक में एसपी डॉ. आकृति शर्मा, चतुर्थ रिजर्व बटालियन जंगलबैरी के कमांडेंट दिवाकर शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल, एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप, एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, होमगार्ड के कमांडेंट सुशील कुमार, अन्य विभागों तथा एनडीआरएफ के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जटकरी पंचायत के गांव दुफेई में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं गतिबिधियों सहित मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां ज्वाला के चरणों में पंजाब के श्रद्धालु ने 53 ग्राम सोने का छत्र किया अर्पित

जवालामुखी : शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में नवरात्र के दौरान पंजाब के बठिंडा निवासी श्रद्धालु ने बरसों पुरानी मनोकामना पूरी होने पर माता ज्वाला के चरणों में 53 ग्राम सोने का भव्य छत्र अर्पित किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई चुनावी गारंटियां : झूठी गारंटियां देने वाले तो घर बैठ गए, हिमाचल की जनता को दिया धोखा –जयराम ठाकुर

 एएम नाथ (शिमला)  : नेता प्रतिपक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि चुनावी गारंटियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गले पड़ गई हैं।  झूठी गारंटियां देने वाले इनके छत्तीसगढ़ और राजस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में जगह-जगह भारी नुकसान, राहत का इंतजार कर रहे हैं लोग : जयराम ठाकुर

मणिमहेश यात्रा के आपदा स्थल तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, प्रभावितों से मिलकर जाना हाल प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर आपदा प्रवाहित क्षेत्र के राहत कार्य का लिया जायज़ा नेता प्रतिपक्ष ने चौरासी मंदिर में नवाया...
Translate »
error: Content is protected !!