सिद्धू मूसेवाला का पिस्टल और दो मोबाइल कोर्ट से वापिस परिवार को मिल गए : जब तक कत्ल केस चल रहा, मोबाइल और पिस्टल को बेच नहीं सकते, पिस्टल और मोबाइल का रंग भी नहीं बदला जाएगा

by

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के एक साल बाद परिवार को सिद्धू मूसेवाला का पिस्टल और दो मोबाइल कोर्ट से वापिस मिल गए है। हालांकि उन्हें कोर्ट में हर पेशी पर मोबाइल व पिस्टल साथ लेकर आने होंगे। मूसेवाला के परिवार को पिस्टल के लिए 4 लाख और मोबाइल के लिए 1 लाख का बाँड भरना पड़ा। ये पिस्टल अब मूसेवाला की माता चरण कौर के नाम पर दर्ज हो जाएगी। परिवार ने इसके लिए अपील की थी। कोर्ट ने मूसेवाला की फैमिली को कहा है कि जब तक कत्ल केस चल रहा है, वे मोबाइल और पिस्टल को आगे बेच नहीं सकते। इसके अलावा पिस्टल और मोबाइल का रंग भी नहीं बदला जाएगा।
29 मई 2022 को मानसा के गांव जवाहरके में पंजाबी सिंगर मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त उनके मोबाइल और पिस्टल साथ में थे। मूसेवाला के अपनी पिस्टल से गोलियां चलाने की भी बात कही गई थी। उनके कत्ल के बाद पुलिस ने वारदात की जगह से इन्हें बरामद कर केस प्रॉपर्टी के तौर पर जब्त कर लिया था। जिन्हें अब वापस किया गया है।
मूसेवाला का कत्ल थार जीप में किया गया था। मूसेवाला के कत्ल के लिए इस थार को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। हालांकि ये थार भी तब पुलिस ने कस्टडी में ले ली थी। अब मूसेवाला का परिवार इसे भी कोर्ट से वापस ले चुका है। जिसे दिल्ली से रीफर्बिश्ड करवाने के बाद उनके घर में ही रखा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का राजनीतिक वनवास खत्म! दिल्ली में 27 साल बाद सरकार बनाएगी बीजेपी

चुनाव में सीटों के रुझान अब चुनावी नतीजों में तब्दील होने लगे हैं. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक वनवास खत्म होने जा रहा है. बीजेपी राजधानी में 27 साल बाद सरकार बनाने...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में साफट सकिलड की इंम्पोर्टस संबंधी फैकलटी प्रोग्राम शुरू

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में हर भाषा में नए शब्दों, नए संकल्पों के अधिकांश की तथा उनके उचारण में आ रहे अधिकांश बदलावों को मुख्य रखते हुए कार्यो वाली जगहों पर...
article-image
पंजाब

विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की जानकारी होगी एकत्रित

चम्बा साथी ऐप एवं वेब पोर्टल को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना...
Translate »
error: Content is protected !!