8 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ : दो गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत, पंजाब पुलिस के राज्य साइबर क्राइम डिवीजन ने पंचकूला और अबोहर से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर निवेश धोखाधड़ी में शामिल एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब श्री गौरव यादव ने मंगलवार को यहां दी।

यह गिरोह टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से स्टॉक मार्केट निवेश में बड़े लाभ का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाता था। गिरोह के चालाक सदस्य पीड़ितों को विश्वास में लेकर उनके मोबाइल में एक फर्जी एपीके ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करवाते थे, जिसमें निवेश पर भारी लाभ का वादा किया जाता था। इस लालच में फंसे लोग आसानी से धोखेबाजों के निर्देशों के अनुसार विभिन्न बैंक खातों में पैसे निवेश कर देते थे।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान पंचकूला निवासी वरुण कुमार और अबोहर निवासी साहिल सेठी के रूप में हुई है। जांच से पता चला है कि वरुण कुमार ने अपना बैंक खाता साहिल सेठी को कमीशन के आधार पर किराए पर दिया था। साहिल ऐसे बैंक खाते खरीदता था और अपने सरगना से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जो उससे वर्चुअल मोबाइल नंबरों के जरिए संपर्क में था, उन्हें नई दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के लिए आगे बेच देता था।

डीजीपी गौरव यादव का बयान
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सरगना इन फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए धोखाधड़ी से प्राप्त धन के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों को कमीशन देता था।डीजीपी ने कहा, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी 14 राज्यों में लगभग 34 अन्य इसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों में भी शामिल हैं, जिनमें कुल ठगी की राशि 8 करोड़ रुपए से अधिक है।” उन्होंने यह भी बताया कि वर्चुअल मोबाइल नंबरों और इस धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार व्यापक नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे जांच जारी है।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी साझा करते हुए, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) साइबर क्राइम वी. नीरजा ने बताया कि 15 लाख रुपए की ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित की शिकायत के बाद, इंस्पेक्टर जुझार सिंह की निगरानी में एक साइबर क्राइम टीम ने गहराई से जांच की। उन्होंने बताया कि टीम ने विभिन्न ओएसआईएनटी तकनीकों और भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई 4C) के समनवे पोर्टल की तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए आरोपियों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी में सफलता पाई।

गिरफ्तारियों से हुआ साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का पर्दाफाश
एडीजीपी ने बताया कि दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में वर्चुअल मोबाइल नंबरों और फर्जी बैंक खातों की आपूर्ति से संबंधित आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तारियों से 14 राज्यों में सक्रिय एक बड़े साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। इस संबंध में थाना राज्य साइबर क्राइम, पंजाब में भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) और 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी) और 66(डी) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 04 दिनांक 08-05-2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिब्बी: निवेश धोखाधड़ी क्या है?
निवेश धोखाधड़ी में वे योजनाएं शामिल होती हैं, जो अत्यधिक लाभ का झूठा वादा करती हैं और अक्सर वास्तविक प्रतीत होती हैं। इन घोटालों में नए निवेशकों से जमा कराए गए पैसों से पुराने निवेशकों को लाभ दिया जाता है। इसे पोंजी स्कीम भी कहा जाता है।

डिब्बी: नागरिकों के लिए सलाह – निवेश धोखाधड़ी से सतर्क रहें
-केवल सेबी-पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही निवेश करें
-निवेश उत्पादों की प्रमाणिकता जांचें और अविश्वसनीय रिटर्न का वादा करने वाली योजनाओं से दूर रहें
-संदिग्ध सोशल मीडिया ग्रुप्स और व्यापारिक ऐप्स को प्रमोट करने वालों से सावधान रहें
-कभी भी अज्ञात एपीके फाइलें इंस्टॉल न करें और न ही अजनबियों के साथ बैंक विवरण साझा करें
-धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर जाकर तुरंत शिकायत दर्ज करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में और आस पास आए दिन होते रहते है हादसे : नहर में गिरने से कई लोगों की गई है कीमती जाने और वाहन हुए है हादसा ग्रस्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिस्त दोआब नहर जो 1956 में निकाली गई थी तब इसके किनारों पर काफी ऊंची पटड़ी (छोटा रास्ता पगडंडी) था जिस से नहर के साथ लगते रास्ते पर आने जाने वाले...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 28 में 29 लाख रुपए की लागत से बने वाले ट्यूबवेल को किया लोगों को समर्पित : शहर के प्रत्येक वार्ड का करवाया जाएगा सर्वपक्षीय विकास: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 25 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के प्रत्येक वार्ड का सर्वपक्षीय विकास किया जाएगा और हर जरुरत को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। वे वार्ड नंबर 28...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए कानूनों का मूल उद्देश्य न्याय प्रदान करना है, न कि दंड देना : नए आपराधिक कानूनों के तहत 1 जुलाई, 2024 से सभी मामलों को दर्ज किया जाएगा : एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी

नए कानूनों से संपूर्ण आपराधिक न्याय प्रणाली और समग्र रूप से समाज को लाभ होगा”: एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था हिमाचल प्रदेश व्हाट्सएप संदेश भी साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य होंगे एएम नाथ। शिमला 26...
article-image
पंजाब

दरबार बापू गंगा दास माहिलपुर में श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी ….मैं तो गोवर्धन को जाऊं मेरे वीर नाय माने मेरा मनवा

श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो आदि भजनों से संगतों कथा व्यास द्वारा निहाल किया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब प्रभु और थोड़े बड़े हुए तो उन्होंने सभी बृजवासियों से कहा कि आप...
Translate »
error: Content is protected !!