तीनों बहनों की टांगें टूटी , पीजीआई में चल रहा इलाज : सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने रौंदा

by

खरड़ : जिला यमुनानगर की नौवीं में पढ़ती बहन महक और बारहवीं में पढ़ती बहन मानवी छुट्टियां होने के चलते रितिका साढौरा (सीयू में एमसीए की छात्रा ) मिलने और छुट्टियां बिताने के लिए यहां आई थीं। बड़ी बहन रितिका साढौरा व उसे मिलने आई दो बहनें खाना खाने बाहर आईं। तीनों बहनें जब खाना खाकर लौटने लगीं तो चंडीगढ़ की तरफ से आ रही तो सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में तीनों बहनों की टांगें टूट गईं। अभी तीनों का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
इस दौरान वहां मौजूद प्रदीप बख्शी ने तुरंत लड़कियों को संभाला और चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एंबुलेंस को रोककर उन्हें खरड़ अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिलाने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। प्रदीप बख्शी वहां भी उनके साथ गए और उनके परिवार को भी घटना के बारे में सूचित किया। वह परिवार के आने तक पीजीआई में लड़कियों के साथ रहे। जब परिवार रात करीब दो बजे पहुंचा तो वह वहां से निकले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाइकोर्ट ने किसानों के विरोध के मामले में की सुनवाई, महिलाओं-बच्चों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए लगाई किसानों को फटकार

चंडीगढ़   : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने किसान आंदोलन को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की हैं। सुनवाई की अध्यक्षता पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने की और हरियाणा...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर उषा रानी को थाना सिटी फगवाड़ा का प्रभारी किया नियुक्त

फगवाड़ा /होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला कपूरथला के सब डिवीजन फगवाड़ा शहर के थाना सिटी में इंस्पेक्टर उषा रानी को प्रभारी नियुक्त किया गया, इंस्पेक्टर उषा रानी होशियारपुर के थाना मेंहटीयाना और सिटी होशियारपुर में...
article-image
पंजाब

कांग्रेसियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, रिपोर्ट करेगी बड़ा धमाका : हरजोत बैंस का दावा

जालंधर : प्रदेश सरकार कांग्रेस के कुछ सीनियर केंद्रीय तथा पंजाब के नेताओं पर शिकंजा कसने जा रही है। मामला पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान रूपनगर सैंटर्ल जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को...
article-image
पंजाब

अमेरिका से डिपोर्ट दो युवकों को पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार…… जानिए क्या है मामला

अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पटियाला के राजपुरा से दो युवकों को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों पर राजपुरा में 2023 में हत्या को लेकर एक FIR...
Translate »
error: Content is protected !!