आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप : मृतक की पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर : मैहिंदवानी के 25 वर्षीय युवक की जहरीली बस्तू खाने से मौत के मामले में युवक की माता के ब्यानों पर उसकी पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोप पर गढ़शंकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साहिव सिवल अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो गई।
गांव मैहिंदवानी के राम प्रलाद पुत्र धनी राम (25) नवांशहर में लैबोरेटरी करता था और कल सुवह उसने जहरीली बस्तू खा ली थी और उसे गांव वासियों ने उसे हिमाचल प्रदेश के सिवल अस्पताल हरोली में इलाज के लिए भर्ती करवाया था और वहां से डाकटरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सिवल अस्पताल ऊना रैफर कर दिया और वहां डाकटरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया था । जव उसे पीजीआई ले जाया रहा था तो श्री अनंदपुर साहिब निकट उसकी मौत हो गई।
जिसके बाद पुलिस चौकी बीनेवाल में परिजनों ने सूचना दी तो यहां से पुलिस ने सिवल अस्पताल अनंदपुर साहिब से राम प्रलाद का शव ला कर गढ़शंकर सिवल अस्पताल में रख दिया। जिसके बाद आज मृतक राम प्रलाद की माता सोनिया देवी ने पुलिस को ब्यान दिया
कि राम प्रलाद की शादी गांव बसियाला की राजविंदर कौर रज्जू पुत्री जगदेव सिंह के साथ हुया था। जिसके बाद
कुछ दिनों में ही राम प्रलाद और उसकी पत्नी राजविंदर कौर रज्जु के साथ किसी कारण अनबन रहने लगी।जिसके बाद हमने राजविंदर कौर के पिता जगदेव सिंह को बहूत बार फ़ोन कर बताया। राजविंदर कौर नवांशहर में ट्रेवल एजेंट का काम करती है। सोनिया देवी ने बताया कि राम प्रलाद से लड़ाई कर मायके चली गई थी। 10 जून को वापिस आई तो 50 हजार मांगने लगी के मेनै आपने बोस को देने है। राम प्रलाद ने पैसे होने से मना किया तो राजविंदर कौर ने मेकअप का डब्बा राम प्रलाद के चिहरे पर मारा। जिसके बाद हमने राजविंदर कौर के परिवार को भी बताया। लेकिन उन्होंने हमारी एक नही सुनी। उल्टा राजविंदर कौर के पिता जगदेव सिंह व उसके भाई गगनप्रीत सिंह प्रीत ने राम प्रलाद को धमकियां दी। जिससे बेइजती महसूस कर कोई जहरीली बस्तु निगल कर जान दे दी।
एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि मृतक राम प्रलाद की माता के ब्यानों पर मृतक की पत्नी राजविंदर कौर रज्जु ससुर जगदेव सिंह व भाई गगनप्रीत सिंह प्रीत के खिलाफ धारा 306,506 व 34 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो: मृतक राम प्रहलाद

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में नए संस्थान खोलने पर दिया जोर, सुविधाएं नहीं जुटाईः मुख्यमंत्री सुक्खू

वर्तमान सरकार शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत संरचना को कर रही है सुदृढ़ एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन के पहले सत्र में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी है तो मुमकिन है : अपने परिवार की तरह देशवासियों का ध्यान रखते हैं प्रधानमंत्री मोदी : खन्ना

होशियारपुर 12 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी अपने परिवार की तरन देशवासियों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा की पेट्रोल, डीजल और अन्य एनर्जी स्रोत हर घर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के समाजसेवी परवीन टंडन की केंद्रीय कृषि मंत्री से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी परवीन टंडन ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ और उन्होंने...
article-image
पंजाब

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद हेतु जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की पहल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर रजिंदर अग्रवाल के आदेशानुसार जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने बाढ़...
Translate »
error: Content is protected !!