ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर जारी : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा 26 जून से लगाया जाएगा

by

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ग्यारवां विशाल भंडारा 26 जून से होशियारपुर रोड गढ़शंकर में लगाया जा रहा है। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में समूह मेंबरों की मौजूदगी में 26 जून से लगाए जाने वाले ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर रिलीज किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी ने बताया कि समूह इलाका निवासियों के सहयोग तथा संत महापुरुषों के आशीर्वाद से 26 जून दिन सोमवार को सुबह हवन यज्ञ के उपरांत ग्यारवां विशाल भंडारा शुरू हो रहा है। जोकि शिव इच्छा तक चलेगा। उन्होंने बताया कि लंगर कमेटी के समूह सेवादारों द्वारा आने वाली संगत की हर सहूलियत का ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने समस्त इलाका निवासियों को इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
इस अवसर पर उनके अलावा डॉ अशोक पराशर, योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, आचार्य अशीष विशिष्ट, हरपाल सिंह बेदी, राजीव अरोड़ा, विनय शर्मा, अजय अग्निहोत्री, राजीव राना, अमित कुमार, विनीत लब, चेतन गुलाटी,बलविंदर टोनी और पंडित राकेश गर्ग आदि उपस्थित थे।
फोटो : ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर किया जारी करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार डॉ अशोक पराशर, योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में पैदा होते ही बच्चा 1.20 लाख का कर्जदार : सिद्धू

मेहराज : पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार पर जमकर बरसे। बठिंडा के गांव मेहराज में सिद्धू ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द मंडी में मक्की की हो रही खरीद का प्रधान पवन कुमार ने मुआयना किया

गढ़शंकर – इलाके के किसान सियालू मक्की की उपज मंडियों में लेकर पुहंचने लगे हैं। सैला खुर्द मंडी में मक्की की फसल लेकर पुहंचे किसानों को पेश आ रही मुश्किलों की जानकारी लेने के...
article-image
पंजाब

लूटपाट के 6 आरोपी गिरफ्तार: सिमकार्ड और ठहराने का प्रबंध कराने वाले भी गिरफ्तार, देसी कट्‌टा और तेजधार हथियार बरामद

बठिंडा : बठिंडा के रामपुरा फुल में एक के बाद एक लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाला शिकायतकर्ता का मुख्य आरोपी ड्राइवर ही निकला। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सभी...
article-image
पंजाब

ग्रिफ्तारी का डर :पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू पहुंचे हाईकोर्ट

चंडीगढ़ : टेंडर घोटाले को लेकर पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत भूषण आशू पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!