ग्रिफ्तारी का डर :पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू पहुंचे हाईकोर्ट

by

चंडीगढ़ : टेंडर घोटाले को लेकर पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत भूषण आशू पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने याचिका दायर कर कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है तो इससे पहले 7 दिन का नोटिस दिया जाए। उन पर फूड एवं सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट में 2 हजार करोड़ के टेंडर में घोटाले का आरोप है। इसकी जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो कर रहा है।
पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू पर छोटे ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में गड़बड़ी की गई। छोटे ठेकेदारों को नजरअंदाज कर 20-25 लोगों को फायदा पहुंचाया गया। हालांकि आशू का कहना है कि यह टेंडर डीसी की अगुवाई वाली कमेटियां अलॉट करती हैं। उनके खिलाफ साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पठानकोट बनेगा पंजाब का नया पर्यटन हब : रणजीतगढ़ अथॉरिटी को कैबिनेट की मंजूरी

रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन को कैबिनेट की मंजूरी; रणजीत सागर और शाहपुरकंडी बांध क्षेत्र का होगा सुनियोजित विकास चंडीगढ़, 5 अक्तूबर: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पंजाब के पठानकोट जिले...
article-image
पंजाब

फ़िल्म मस्सिया : गढ़शंकर में रिलीज हुआ पंजाबी फिल्म ‘मस्सिया’ का पोस्टर

गढ़शंकर : मैगना प्रोडक्शन इंडिया ने आज गढ़शंकर में अपनी दूसरी फिल्म मस्सिरा का पोस्टर जारी किया। शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 पूर्व पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद की सजा : सीबीआई कोर्ट ने मजीठा फेक एनकाउंटर में सुनाई सजा

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राकेश गुप्ता की अदालत ने 1992 में मजीठा थाने में फर्जी पुलिस मुठभेड़ करने के दोषी थानेदार गुरभिंदर सिंह और थानेदार प्रशोत्तम सिंह को आजीवन कारावास और दो-दो लाख रुपये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा किया आयोजित

नई दिल्ली । अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन अखिल भारतीय जाट महासभा के...
Translate »
error: Content is protected !!