बाल मजदूरी से होने वाले बुरे प्रभावों बारे स्कूली बच्चों को किया जागरूक

by

ऊना- युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रावमापा दौलतपुर चैक व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय चलेट में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985, साइबर क्राइम, बाल विवाह व बाल मजदूरी के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक इस जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराईयों से समाज को बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस भी मनाया गया तथा बच्चों को बाल मजदूरी के बच्चों पर बुरे प्रभावों बारे जागरूक किया तथा बाल मजदूरी को पूरे भारत में समाप्त करने का संकल्प भी लिया गया।
इस मौके पर रावमापा दौलतपुर चैक के प्रधानाचार्य सनम, रावमा कन्या विद्यालय संघनेई के प्रधानाचार्य राज कुमार, लीगल प्रोबेशन आॅफिसर अरूण कुमार शर्मा, जिला बाल संरक्षण ईकाई ऊना के सदस्य व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन स्ट्रोक के कुल रोगियों में 60 प्रतिशत भारत में: डॉ. विनीत सग्गर

होशियारपुर, : 18 अक्टूबर : ब्रेन स्ट्रोक के नवीनतम उपचार विकल्पों के बारे में शुक्रवार को लिवासा अस्पताल में न्यूरोसर्जरी और न्यूरो इंटरवेंशन के डायरेक्टर डॉ. विनीत सग्गर ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक दुनिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में अपनी तानाशाही बंद करे मुख्यमंत्री, तुगलकी फैसले पर विचार करे सरकार : जयराम ठाकुर 

युक्तिकरण के बहाने सरकार बिजली बोर्ड से भी नौकरियां खत्म करना चाहती हजारों लोग सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं और सरकार मान नहीं रही एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने किन 5 शर्तों के साथ दी रिहाई : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत

 दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की 25 ब्लॉक समितियों में 17 पर आप, 6 पर कांग्रेस, 1पर अकाली दल तथा 1 पर भाजपा काबिज

 आम आदमी पार्टी ने जिला परिषद की 4 की 4 सीटोंपर जीत दर्ज की गढ़शंकर, 18 दिसंबर: गढ़शंकर क्षेत्र की 4 जिला परिषद की सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा और ब्लाक गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!