कटारूचक्क के लिए एक बड़ी राहत : कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ली

by

चंडीगढ़ : मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। साथ ही पता चला है कि उसने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। हालांकि अधिकारी अभी पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले यह मामला सामने आया था। इसके बाद विरोधियों ने सत्ता दल पर जबरदस्त जुबानी हमला बोला था। इसके बाद यह मामला आयोग तक पहुंचा था। आयोग ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस मामले में स्पेशल एसआईटी गठित की थी। साथ ही कहा था कि मामले की जांच की जाएगी। अब सूत्रों से पता चला है कि एसआईटी की जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता ने जिस समय की घटना बताई थी, उसकी पड़ताल की गई है। पता चला है कि शिकायतकर्ता बालिग नहीं था।
कटारूचक्क के लिए राहत
शिकायतकर्ता के पीछे हट जाने से मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के लिए एक बड़ी राहत है। इस घटनाक्रम के बाद मंत्री कटारूचक्क लगातार विपक्ष के निशाने पर थे। विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था, लेकिन सीएम कार्यालय की तरफ से कोई भी टिप्पणी इस पर नहीं की गई। एससी कमिशन के कहने पर जांच कमेटी बनाई गई, जिसकी रिपोर्ट भी अब जांच अधिकारी ने भेज दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोकसभा मैंबर डॉ. चब्बेवाल बस्सी गुलाम हुसैन पहुंचे, हालातों का लिया जायजा*

-अधिकारियों को दिए निर्देश, गांव और शहर के बीच जल्द संपर्क स्थापित किया जाए होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण गांव बस्सी गुलाम हुसैन को होशियारपुर शहर से जोडऩे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में रेलवे क्रॉसिंग का कच्चा रास्ता बंद करने के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर। रेलवे विभाग द्वारा गढ़शंकर में रेलवे क्रॉसिंग का कच्चा रास्ता बंद करने के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर द्वारा केंद्र और पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

राज्यपाल ने आईए.एंड.ए.एस. प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

एएम नाथ। शिमला  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज गेयटी थियेटर भारतीय लेखा परीक्षा तथा लेखा सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण में कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट की मौत : कड़ाके की ठंड और शव के पास गुजारी रात

शिमला :   हिमाचल प्रदेश में विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्र त्रियुण्ड की पहाड़ियों में लापता हुई विदेशी महिला पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!