कटारूचक्क के लिए एक बड़ी राहत : कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ली

by

चंडीगढ़ : मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर शारीरिक शोषण के आरोप मामले में शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। साथ ही पता चला है कि उसने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से मना कर दिया है। हालांकि अधिकारी अभी पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले यह मामला सामने आया था। इसके बाद विरोधियों ने सत्ता दल पर जबरदस्त जुबानी हमला बोला था। इसके बाद यह मामला आयोग तक पहुंचा था। आयोग ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस मामले में स्पेशल एसआईटी गठित की थी। साथ ही कहा था कि मामले की जांच की जाएगी। अब सूत्रों से पता चला है कि एसआईटी की जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता ने जिस समय की घटना बताई थी, उसकी पड़ताल की गई है। पता चला है कि शिकायतकर्ता बालिग नहीं था।
कटारूचक्क के लिए राहत
शिकायतकर्ता के पीछे हट जाने से मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के लिए एक बड़ी राहत है। इस घटनाक्रम के बाद मंत्री कटारूचक्क लगातार विपक्ष के निशाने पर थे। विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था, लेकिन सीएम कार्यालय की तरफ से कोई भी टिप्पणी इस पर नहीं की गई। एससी कमिशन के कहने पर जांच कमेटी बनाई गई, जिसकी रिपोर्ट भी अब जांच अधिकारी ने भेज दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरहिंद में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर घायल

सरहिंद। सरहिंद जीटी रोड पर दादा मोटर के पास देर रात करीब सवा दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री (उत्तराखंड) से पवित्र जल लेकर कोटकपूरा लौट रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को हाल ही...
article-image
पंजाब

22 को अग्रवाल भवन में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : अग्रवाल सभा की ओर से 22 सितंबर को अग्रवाल भवन, महाराजा अग्रसेन रोड (हरियाना रोड), होशियारपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए प्रधान सुरिंद्र कुमार...
article-image
पंजाब

अवैध खनन कर मुख्यमंत्री मान के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है गढ़शंकर पुलिस- निमिषा मेहता

गढ़शंकर,6 दिसंबर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में चल रहे अवैध खनन को उजागर करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में मिट्टी और रेत माफिया के खिलाफ सक्रिय नेता निमिषा मेहता ने मीडिया कर्मियों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!