व्यापारिक रेत खनन साइटों के टेंडर के लिए मूल्यांकन कमेटी का गठन : – बोलीकारों के रेट बराबर होने के कारण 16 को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में निकाला जाएगा ड्रा

by

होशियारपुर, 13 जून: जिले की व्यापारिक रेत माइनिंग साइटों पर टेंडरों में एच-1 बोलीकारों के रेट बराबर होने के कारण माइनिंग व जियोलॉजी विभाग की ओर से एक जिला स्तरीय मूल्यांकन कमेटी का गठन किया गया है। विभाग की ओर से तीन व्यापारिक साइटों के लिए टैंडर मांगे गए थे, जिनमें संधवाल, नौशहरा सिंबली व बडिआल शामिल है।
एक्सियन माइनिंग एस.एस. रंधावा ने बताया कि जिले की ओर से जारी किए गए इन टैंडरों में बराबरी थी, इस लिए मूल्यांकन कमेटी की ओर से 16 जून सुबह 9 बजे अशोक चक्र हाल, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में लॉट का ड्रा निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि टैंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले सभी बीडर ड्रा वाले दिन निर्धारित समय पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मीटिंग हाल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बोलीकार अपने खर्चे पर इस सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब सरकार जब तक FIR नहीं करती, शुभकरण का अंतिम संस्कार नहीं होगा : किसान नेता पंधेर

चंडीगढ़, 23 फरवरी (भाषा) फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा पुलिस की पंजाब...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर ब्लाक-2 के सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित : छठी व आठवीं कक्षा की 23 टीमों व नोवी व दसवीं कक्षा की 15 टीमों ने हिस्सा लिया

गढ़शंकर – सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में गढ़शंकर ब्लाक 2 के मिडल, हाई स्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों में आरएए के तहत विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में छठी व...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य स्टाफ का मुद्दा: सांसद मनीष तिवारी ने मांगा डेटा, मंत्री ने नीति की बात कहकर टाला जवाब

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 13 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में चंडीगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में स्वास्थ्य...
Translate »
error: Content is protected !!