महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल

by

अप्पर नगेहड़ में सामुदायिक भवन लोगों को समर्पित
बैजनाथ, 15 जून :-. मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने वीरवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बन्डिया के अप्पर नगेहड़ में 4 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित सामुदायिक जनता को समर्पित किया।
सीपीएस ने उन्हें विधायक चुनने तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में राजनीति से ऊपर उठ कर विकास को तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गांवों के विकास और यहां के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विकास कार्यों का निष्पादन पूरी गुणवत्ता तथा समयबद्धता से किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की जो बात कही थी उसे पहली अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया है। जिससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन पाने का अधिकार प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत प्रथम चरण में इस वर्ष प्रदेश की 2 लाख 31 हज़ार पात्र महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को पशुपालन व्यवसाय की ओर आकर्षित करने तथा आय को बढ़ाने के लिये गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदने का निर्णय लिया है। जिसके तहत दूध गंगा योजना पर 500 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे।
किशोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच से मूलभूत ढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं।सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बन्डिया पंचायत में 2022-2023 के बजट में पंद्रह लाख रूपये खर्च किए गए है। इस पंचायत में 26 कार्य प्रगति पर है और 2650 कार्य मनरेगा में अर्जित हुए है। उन्होंने कहा कि 15बे वित आयोग के तहत इस पंचायत में 593850 रूपये खर्च हुए है। इसके अतिरिक्त जिला परिषद में 1,50000 रूपये स्वीकृत हुए है। ग्राम पंचायत प्रधान वन्डिया द्वारा बताई गई पंचायत की वभिन्न समस्याओं को चरणबद्ध तरीके पूरा करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने संजीव कुमार पुत्र रत्न चन्द को अपनी स्वेच्छा से राशि प्रदान की।
इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राओ , वीडियो बैजनाथ राकेश पटियाल , जिला परिषद सदस्य अनिल कटोच, ग्राम पंचायत प्रधान वन्डिया मीनाक्षी देवी , उपप्रधान बड़ियां रमेश टकरेडिया ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनूप कॉल ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन जगदीश चंद ,सूबेदार मेजर चमन भंगालिया ,त्रिलोक चंद राणा , पूर्व बीडीसी सदस्य कृष्ण राणा , नितिन कटोच ,रमेश राणा , शुशील डोगरा , ओंकार डोगरा , हरनाम सिंह , सुरेंद्र राणा , ज्ञान चंद कटोच , राजेश परिहार ,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता आयोजित

धर्मशाला, 30 दिसंबर:  जिला परिषद की इस वर्ष की अंतिम त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में आयोजित की गई इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के चांदना गांव में घर से साढ़े 7 किलो चरस बरामद

एएम नाथ। शिमला :   शिमला के चौपाल उपमंडल के कुपवी थाना के तहत धार चांदना गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर से साढ़े सात किलो से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात वर्षीय शिवांग ने अपने जन्म दिन पर आपदा राहत कोष में भेंट की गुल्लक : बच्चे भी आपदा प्रभावितों की तकलीफ कम करने में दे रहे योगदान : डीसी

धर्मशाला, 30 सितंबर। धर्मशाला उपमंडल के सराह के सात वर्षीय शिवांग शर्मा ने आज यहां उपायुक्त डा निपुण जिंदल को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए अपनी गुल्लक भेंट कर 3926 रुपये का...
Translate »
error: Content is protected !!