नगरोटा बगवां में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

by

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने अपने आवास स्थान मजदूर कुटिया में लगभग 215 लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया तथा शेष समस्याओं का शीघ्र हल के लिए संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मौके पर उपस्थित नगरोटा बगवां निवासी मनप्रीत का एमबीबीएस के लिए मेडिकल कॉलेज सप्तगिरि बैंगलोर में दाखिला मिलने पर उसकी फीस के लिए 5 लाख रुपए अपने निजी राशि से देने की बात कही। जसौर पंचायत के वार्ड नंबर 3 से आई हुई 25 महिलाओं की पीने के पानी की समस्या का हल करने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारी साथ मौके पर बात की और जल्द से जल्द इस कार्य को करने के निर्देश दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए नादौन तैयार : 3 को आरएस बाली करेंगे उदघाटन, 5 को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे समापन – DC हेमराज बैरवा

देश-विदेश की टीमों के स्वागत के लिए सजने लगा नादौन का रामलीला ग्राउंड, 5 नवंबर को अनुज शर्मा और गौरव कौंडल जैसे कलाकार भी मचाएंगे धमाल नादौन 01 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: राजेश धर्माणी

10 लाख रुपये से नवनिर्मित कला मंच का भी किया लोकार्पण, मेधावियों को किया पुरस्कृत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं क्लस्टर स्तरीय समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाल की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन : जयराम ठाकुर

देश की सेना पाकिस्तान को दे रही है करारा जवाब हमारे सुरक्षा कवच को भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लाल सूबेदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय कलाकार संघ के वार्षिक समापन समारोह की राज्यपाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज यहां कालीबाड़ी मन्दिर के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कलाकार संघ के 71वें वार्षिक समारोह एवं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!