मकलोडगंज-भागसूनाग रोड के आए अच्छे दिन, गमरू-चोला रोड के भी दिन फिरे : धर्मशाला में नाबार्ड बनाएगा नई सडक़ें, करोड़ों का बजट मंजूर : सुधीर शर्मा

by

कंड करडियाणा में मार्ग को मिले 261 लाख, धर्मकोट-नड्डी रोड का सपना भी हुआ साकार
धर्मशाला। हिमाचल की दूसरी राजधानी धर्मशाला में नाबार्ड के जरिए सडक़ों के अच्छे दिन आ गए हैं। धर्मशाला से विधायक एवं दिग्गज कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने अपने इस कार्यकाल में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से आधा दर्जन सडक़ों एवं पुलों को करोड़ों रुपए मंजूर करवा लिए हैं। सुधीर शर्मा ने यहां जारी बयान में यह खुलासा किया है। बजट मिलने के बाद अब तेजी से इन सडक़ों का काम शुरू हो जाएगा। इन सडक़ों के बनने से धर्मशाला हलके में पर्यटन को नए पंख लगने जा रहे हैं। मंजूर बजट की बात करें, तो मकलोडगंज से भागसूनाग, टऊ, चोला बनगोटू सडक़ को 638 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। इसमें चरान खड्ड पर पुल भी प्रस्तावित है। इस सडक़ की लंबाई 2.27 किलोमीटर होगी। धर्मशाला की जनता लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी। नाबार्ड से दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट हीरू दुशालन से गमरू चोला सडक़ का है। इसके लिए 551 लाख रुपए से ज्यादा का बजट मंजूर हुआ है। इस 2.60 किलोमीटर लंबे मार्ग का संवर्धन होगा। इसमें भी चरान खड्ड पर पुल बनेगा। तीसरा बड़ा बजट ग्राम पंचायत कंड करडियाणा का है। इसमें वार्ड चार व पांच के लिए 2.11 किलोमीटर सडक़ का निर्माण होगा। इस सडक़ के लिए 231 लाख रुपए मंजूर हुए हैं। सुधीर शर्मा ने बताया कि इससे हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। सुधीर शर्मा ने बताया कि पंचायत बाहल के लिए 3.4 किलोमीटर लंबी सडक़ बनेगी। इस लिंक रोड पर 953 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए भी नाबार्ड से बजट मंजूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन सडक़ों के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इन पर तेजी से काम शरू हो जाएगा।
नड्डी से धर्मकोट का सफर होगा सुहाना
सुधीर शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नड्डी और धर्मकोट के लिए बेहतर सडक़ उनका सपना रहा है। इन दोनों क्षेत्रों में दुनिया भर से सैलानी आते हैं। धर्मकोट से नड्डी के लिए बनने वाली सडक़ के लिए नाबार्ड से 360 लाख से ज्यादा की रकम मंजूर हुई है। इस सडक़ की लंबाई 2.46 किलोमीटर होगी। इस सडक़ को उच्च मानदंडों पर बनाया जाएगा।
टूरिज्म से रोजगार के द्वार
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में कई पर्यटक स्थलों के लिए सडक़ की दिक्कत रही है। अब इन मार्गों के बनने से दुनिया भर के सैलानी देश-विदेश में धर्मशाला को लेकर अच्छा संदेश लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश का समग्र विकास कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

गुरू रविदास ने मानवता को समता, समभाव, सेवा एवं सद्भावना का मंत्र दिया: कंवर

ऊना 7 फरवरी: संत गुरू रवि दास ने मानवता को समता, समभाव, सेवा एवं सद्भावना का गुरूमंत्र देकर एक आदर्श समाज के निर्माण की प्रेरणा दी तथा ईश्वर के प्रति अपने असीम प्रेम को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधि विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को पहुंचायें योजनाओं का लाभ : डीसी

ऊना – पंचायतोें के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही एक साल पांच गांव और जिला प्रशासन की अनूठी पहल रोशनी के कार्यान्वयन की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ऊना राघव शमा ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ जागेगा कुल्लू, 25 जून को मौहल में लगेगा विशेष जागरूकता शिविर

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेषज्ञ देंगे उपचार, युवाओं महिलाओं और ग्रामीणों की होगी भागीदारी। जागरूकता के साथ उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं की भी दी जाएगी जानकारी। बंजार, कुल्लू (परस राम भारती):- भारत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर ‘ताले’ वाला संकट :ईडी का कहना है कि अपराध की आय, 1100 करोड़ रुपए के बराबर संपत्ति की जाएगी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाई गई पार्टी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब...
Translate »
error: Content is protected !!