पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 1 HAS और 15 HPPS अधिकारियों के तबादला और 5 पुलिस ऑफिसर प्रमोट

by

शिमला : हिमाचल सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 1 HAS और 15 HPPS अधिकारियों के तबादला और 5 पुलिस ऑफिसर को प्रमोट किया है। इनमें एक एसपी, छह एएसपी और सात डीएसपी शामिल हैं। सरकार ने एसपी सीआईडी सिक्योरिटी भागमल को कम्यूनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज शिमला लगाया है। प्रदेश सरकार ने तैनाती का इंतजार कर रहे एचपीएस अधिकारी संदीप कुमार भारद्वाज को एसपी राज्य मानवाधिकार आयोग लगाया है। एसी टू डीसी कुल्लू लीव रिजर्व दीप्ति मंढोत्रा को भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के सचिव पद का कार्यभार सौंपा है।
एएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला भूपेंद्र सिंह नेगी को सीआईडी सिक्योरिटी शिमला,एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा कुलभूषण वर्मा को विजिलेंस मंडी, एएसपी पांचवीं आईआरबी धौलाकुंआ बद्री सिंह को विजिलेंस कांगड़ा, एएसपी विजिलेंस मंडी राज कुमार को पांचवीं आईआरबी बस्सी, एएसपी बिलासपुर राजिंद्र कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा, एएसपी द्वितीय आईआरबी सकोह शिव राम चौधरी को बिलासपुर, लगाया गया है।
डीएसपी लीगल एजेंसी/रोड सेफ्टी सेल निदेशालय ट्रांसपोर्ट अमर सिंह को थर्ड आईआरबी पंडोह,डीएसपी लीव रिजर्व कांगड़ा राम प्रसाद जसवाल को एसडीपीओ जवाली, डीएसपी प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा जतिंद्र कुमार को मुख्यालय जिला चंबा, डीएसपी प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा दुष्यंत सरपाल को लीगल एजेंसी/ रोड सेफ्टी सेल निदेशालय ट्रांसपोर्ट, एसडीपीओ जवाली मनोज कुमार को सैकंड आईआरबी सकोह, डीएसपी चौथी आईआरबी जंगलबैरी चमन लाल को एसडीआरएफ मंडी, डीएसपी तृतीय आईआरबी पंडोह लोकेंद्र सिंह को एसडीपीओ पालमपुर लगाया गया है। बीते दिनों डीएसपी भूपिंद्र सिंह के जारी तबादला आदेशों को रद्द किया गया है।
इसके साथ ही इंस्पेक्टर भरत भूषण, निशा कुमारी, संजीव कुमार गौतम और रंजन कुमार को पदोन्नत किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीकर पठानिया को क्यों लेना पड़ा फैसला : विधानसभा उपचुनाव की छह सीटें अगर भाजपा के खाते में जाती तो सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर गिरने का खतरा न रहे

एएम नाथ। शिमला :लोकसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले सोमवार को विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायक- केएल ठाकुर, आशीष शर्मा और...
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पारिवारिक विवाद ने पकड़ा तूल, घर में हुआ हंगामा : पत्नी और छोटे भाई को कमरे में साथ देखकर भड़का पति, मारपीट के आरोप

कांगड़ा में पारिवारिक विवाद ने पकड़ा तूल, घर में हुआ हंगामा पत्नी और छोटे भाई को कमरे में साथ देखकर भड़का पति, मारपीट के आरो कमरे का दरवाजा तोड़ने के बाद बढ़ा विवाद, क्षेत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ में माथा टेकने पैदल जा रहे हजारों श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत और भंडारे का आयोजन

गढ़शंकर :  स्वामी जगदेव दास जी जगदीश शिव योगी आश्रम, कोकोवाल मज़ारी में आश्रम के मौजूदा गद्दीनशीन स्वामी परषोतम दास जी की अगुआई में संगत ने दियोट सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के माथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री

एएम नाथ । शिमला/ श्रीनगर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज श्रीनगर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हुए मुफ्त व्यापार समझौते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर...
Translate »
error: Content is protected !!