पंजाब का युवक 59.89 ग्राम चिट्टे के साथ चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर गिरफ्तार : सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज

by

सुंदरनगर । चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर मंडी पुलिस के विशेष जांच दल द्वारा पंजाब निजी वोल्वो बस सवार युवक को 59.89 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान पलविंदर सिंह (38) पुत्र हरदेव निवासी पालसौर तहसील तरनतारन पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस की एसआईयू टीम ने मुख्य आरक्षी परदीप कुमार की अगुवाई में पुंघ के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान टीम ने अमृतसर से मनाली जा रही एक निजी वोल्वो बस नंबर PB 01C 9927 को जांच के लिए रोका। चेकिंग के दौरान बस की सीट नंबर 29 पर बैठे युवक के बैग से एसआईयू की टीम ने उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद किया। एसआईयू टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज करवाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग और शिमला शहरी विस क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां आयोजित

शिमला 31 मार्च – लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत कम मतदाता मतदान दर वाले मतदान केंद्र बारूबाग थानेधार में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करने...
हिमाचल प्रदेश

बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पेयजल किल्लत : जोहड़जी स्कीम की पहले स्टेज में पंप खराब आने से आई समस्या

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की बाड़ियां पंचायत के आधा दर्जन गांव में पिछले एक सप्ताह से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पचायत के मदफल, सकराला, बरागु, जोहड़...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2025-26 में होने सम्भावित – राज्य निर्वाचन आयुक्त

एएम नाथ। शिमला : अनिल कुमार खाची राज्य निर्वाचन आयुक्त हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में जिला शिमला के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुईI इस बैठक में जिला के उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव एवं समारोहों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। पालमपुर, 4 जुलाई: – नगर निगम पालमपुर क्षेत्र में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव तथा महत्वपूर्ण अवसरों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!