शहर वासियों की मांग को पहल के आधार पर रख कर करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 21 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 7 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 20 जून:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर वासियों की मांगों को मुख्य रखते हुए होशियारपुर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के स्पष्ट निर्देश है कि विकास संबंधी कार्यों को लेकर लोगों की मांगों को पहल के आधार पर रखा जाए। वे वार्ड नंबर 7 में करीब 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गली निर्माण संबंधी वार्ड वासियों की लंबे समय में मांग थी, जिसे पूरा कर दिया गया है और आने वाले समय में वार्ड की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर का सर्वपक्षीय विकास करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। इस मौके पर पार्षद सर्बजीत कौर, मुखी राम, मनीष गुप्ता के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन शॉपिंग की फेक डिलीवरी कर लाखों की धोखाधड़ी -तीन के खिलाफ मामला दर्ज

 प्रतिष्ठित कंपनियों से आया सामान ग्राहक को डिलीवर करते थे, किंतु आर्डर कैंसल में डाल कर करते थे गलत सामान रिटर्न गढ़शंकर, 24 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस द्वारा ऑनलाइन की खरीदारी की फेक डिलीवरी कर...
article-image
पंजाब

महिलाएं अपना पहचान पत्र लेकर सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर करने की सुविधा का उठाएं लाभ: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर I   पंजाब सरकार की ओर से एस.सी बसों को छोडक़र सभी सरकारी बसों में महिलाओं को नि:शुल्क बस सफर को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। भगवान वाल्मीकि अंतर्राज्यीय बस...
article-image
पंजाब

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका : पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला अकाली दल में शामिल

सुखबीर बादल ने किया स्वागत; 2019 के जलालाबाद उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर दर्ज की थी जीत, सीमावर्ती क्षेत्र में पार्टी मजबूत करने की जताई उम्मीद चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!