बस-ट्रैक्टर की टक्कर : ट्रैक्टर चालक की मौत

by

गढ़शंकर : होशियारपुर-गढ़शंकर मार्ग पर बडेसरो गांव के पास बस व ट्रैक्टर के दरम्यान हुई टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि बस की सवारियों को भी मामूली चोटें आई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक कश्मीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी राजपुरा जिला पटियाला ट्रैक्टर ले कर होशियारपुर की और जा रहा था जब वह बडेसरो गांव के पास पहुंचा तो होशियारपुर साइड से आ रही निजी कंपनी की टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस टक्कर में ट्रैक्टर सड़क किनारे बने धार्मिक स्थल से टकरा गया और बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराते हुए बिजली के पोल टकरा गई जिसके कारण बस में बैठी सवारियां घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार करने के बाद छुटी दे दी। गढ़शंकर पुलिस नेघटनास्थल पर पहुंचकर दोनो वाहनों को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

चाकू और एक्टिवा समेत तीन युवक दबोचे, सेक्टर-39 थाना पुलिस को सफलता सुबह साइकिल सवार को लूटने की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों...
article-image
पंजाब

SSP नानक चार SHO का नाम लेने से डर रहे -चौथी बार SIT बदली : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ की पत्नी रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद बोलीं

नई दिल्ली : पंजाब के पटियाला में कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर किए गए गलत व्यवहार को लेकर उनकी पत्नी जसविंदर कौर ने रविवार को राजधानी दिल्ली में...
article-image
पंजाब

तप अस्थान निर्मल कुटिया छंब वाली पंडवा में गुरमित समागम करवाया गया : संत गुरचरण सिंह पंडवा 

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा  –  तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा  फगवाड़ा में श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस को समर्पित गुरमति समागम संत गुरचरण सिंह पंडवा के नेतृत्व में समूह...
Translate »
error: Content is protected !!