डाॅ. शांडिल ने किया द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ : माँ शूलिनी की सांस्कृतिक संध्या के प्रयोजकों और मास्टर्स गेम्स में हिमाचल को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हाॅकी टीम की कप्तान और कोच को सम्मानित भी किया

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने गत सांय राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।
डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर माँ शूलिनी की सांस्कृतिक संध्या के प्रयोजकों और मास्टर्स गेम्स में हिमाचल को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हाॅकी टीम की कप्तान और कोच को सम्मानित भी किया।
उन्होंने मेसर्ज़ शिवालिक बाई मेटल की मुखिया एच आर, भूषण ज्वैलर्स के कुलभूषण गुप्ता, विनय गुप्ता और राजीव गुप्ता को सांस्कृतिक संध्या प्रायोजित करने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने मास्टर्स गेम्स में हाॅकी में हिमाचल की स्वर्ण पदक विजेता टीम की कोच अनिता कुमारी और कप्तान शीला कौशल को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर द्वितीय सांस्कृतिक संध्या के विशिष्ट अतिथि कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पूरे पंडाल के साथ मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
दूसरी सांस्कृतिक रात्रि में ज़िला सिरमौर, ज़िला कुल्लू के सांस्कृतिक दलों के साथ साथ कुमार साहिल, सुमन सोनी, सोलन की रिया श्रेया जग्गी और मेधा-शिवानी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
डाॅ. शांडिल ने इससे पूर्व गंज बाज़ार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में शीश नवाया और सभी के खुशहाल जीवन की कामना की। माँ शूलिनी मेला के अवसर पर सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी भव्य शोभा यात्रा के साथ तीन दिनों के लिए गंज बाज़ार स्थित इसी प्राचीन पीठ की ओर प्रस्थान करती हैं और इस मंदिर में ही अपनी बहन के पास निवास करती हैं।
ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उपमहापौर राजीव कौड़ा, पार्षदगण, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुरेंद्र सेठी, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, अजय कंवर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपाध्यक्ष रजत थापा, कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन एवं माँ शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में दर्शक इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों बारे किया जागरूक : लोकनाट्य दलों के माध्यम से

ऊना: 14 सितंबर: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के लोकनाट्य दलों के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में खाई में गिरी टैक्सी, महिला समेत दो की मौत : ससलूणी में बंजाल के समीप हुआ दर्दनाक हादसा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूणी में बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैम रेडियो- आपातकालीन स्थितियों व आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार विषय पर कार्यशाला शुरू

एएम नाथ। मंडी, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, मंडी में “हैम (HAM) रेडियो –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार उठा रही सार्थक कदम : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में...
Translate »
error: Content is protected !!