ब्रायलर योजना के अंतर्गत ब्रायलर चूजे करवाए जा रहे उपलब्ध : कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने किया मुर्गी पालक अश्वनी कुमार के शैड का निरीक्षण :

by

डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने आज बलेरा (धुड़ा सप्पड़ ) में मुर्गी पालक अश्विनी कुमार के घर में मुर्गी पालन के लिए बनाए गए शैड का निरीक्षण किया।
इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
पशुपालन मंत्री ने कहा कि पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग द्वारा किसानों को मुर्गी पालन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत 1पीपीपी- ब्रायलर योजना के अंतर्गत ब्रायलर चूजे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसी योजना के अंतर्गत अश्विनी कुमार को विभाग द्वारा 600 ब्रायलर चूजे उपलब्ध करवाए गए हैं। योजना के तहत हर दो-तीन महीनों में 150 चूजों का बैच उपलब्ध कराने के साथ मुर्गी पालन के लिए सहायक फीडर, ड्रिंकर उपकरण उपलब्ध करवाए गए।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त चूजों के लिए फीड भी अनुदान दरों पर मुहैया करवाई गई है।
मुर्गी पालक अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्हें इस योजना से प्रतिमाह 35 हजार रुपए का मुनाफा हो रहा है। विभाग की विभिन्न योजनाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को छोटे पैमाने पर रोजगार उपलब्ध करवाने में मदद दी जा रही है।
इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग डॉ. लाल गोयाल, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, सहायक निदेशक डॉ पूनम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी, सीबीआई से डरने वाली नहीं कांग्रेस : विधायक विक्रमादित्य बोले कांग्रेस प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी

शिमला : कांग्रेस ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स से डरने वाली नहीं है। मिशन लोट्स के तहत भाजपा ने विपक्ष को तोड़ने के लिए 500 करोड़ का बजट रखा है। हिमाचल कांग्रेस के महासचिव...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार करने जा रही है कर्मचारियों की पेंशन में बड़ी कटौती : अब 50 के बजाय 30 प्रतिशत पेंशन देगी प्रदेश सरकार – जयराम ठाकुर

चुनावों के बाद कैबिनेट में मुहर लगाने की है मंशा, कर्मचारियों के साथ होगा धोखा 55 लाख को लेकर भी झूठ बोल रहे हैं सीएम, बताइए कहां दर्ज हुआ है मामला,  सीएम सुक्खू हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करें जिला में सभी प्रिंटर्स- DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा 17 मार्च उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा के साथ ही जिला में सभी प्रिंटर्स के लिए निर्वाचन से संबंधित पंपलेटों पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहंदवानी के निकट सड़क के साथ खाई में पलटा टैंकर: टैंकर से रिसाव होने के कारण जंगल में आधा किलोमीटर तक विखरा क्रूड ग्लिसरीन

गढ़शंकर।   मैहंदवानी कोट सड़क पर गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक उद्योगिक इकाई को क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलट कर नीचे खाई में गिरने से केमिकल (क्रूड ग्लिसरीन)...
Translate »
error: Content is protected !!